केंद्रीय संचार ब्यूरो(सीबीसी) नैनीताल ने की स्वच्छोत्सव 2025 की शुरुआत

नैनीताल। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन आने वाले केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), नैनीताल ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ को लेकर देश भर में चलाए जा रहे अभियान की शुरुआत की। सीबीसी, नैनीताल की स्वच्छ भारत अभियान की नोडल अधिकारी श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने बताया कि सभी कार्मिकों ने हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर के आसपास सफाई की।

सबसे पहले मंदिर के गेट से लेकर पार्क तक की सड़क को साफ किया गया, उसके बाद पार्क में बिखरे कूड़े को इकट्ठा कर निस्तारित किया गया। उसके बाद सभी कार्मिकों ने हनुमान गढ़ी मंदिर से शीतला देवी माता मंदिर तक के रास्ते की झाड़ियों और बिखरे कूड़े को साफ किया।

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, नीरज भट्ट, ने बताया कि इस साल की थीम ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ है। साथ ही उन्होंने बताया, सीबीसी नैनीताल भी 25 सितंबर को एक दिन, एक घंटा, एक साथ के उद्देश्य के साथ स्वच्छता श्रमदान का आयोजन करेगा। हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता की मुहिम के साथ जोड़ा जा सके।

सफाई अभियान के दौरान सीबीसी नैनीताल के कलाकारों ने स्वच्छता गीत साफ सुधरी जमी हवा तो, देश अपना स्वस्थ रहेगा का गायन भी किया। अभियान में सीबीसी नैनीताल के आनंद सिंह, गोपेश बिष्ट, शर्मिष्ठा, दीपा, शोभा, भास्कर, दीवान सिंह, राजेश , भूपेंद्र जड़ौत सहित मौके पर मौजूद लोग शामिल रहे।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश