CSC सेंटरों में अनियमितताओं पर कड़ी कार्यवाही, 8 CSC सेंटर करवाये बंद

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के आदेशानुसार आज थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में CSC सेंटर में आमनागरिकों की सुरक्षा व सेवा की गुणवत्ता को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान चलाया गया।

प्रकाश चंद्र, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में, नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी व सुमित पांडेय क्षेत्राधिकारी रामनगर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील कुमार के निर्देशन में 5 टीमों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान कुल 19 सेंटरों की चेकिंग की गई। जिसमें अनियमितताएं पाए जाने पर 08 सेंटरों को तत्काल बंद कर दिया गया।

जांच के दौरान निम्न कमियां प्रमुख रूप से पाई गई-

✔ रजिस्टर मेंटेन नहीं किया गया।

✔ रेट लिस्ट उपलब्ध नहीं थी।

✔ CCTV कैमरा नहीं लगा था।

✔ संचालकों की शैक्षिक योग्यता का प्रमाण उपलब्ध नहीं था।

सघन जांच अभियान के अंतर्गत अनियमितता पाए जाने पर निम्न सेंटर बन्द करवाये गए-

1. सब्बू CSC सेंटर, छोटी रोड बनभूलपुरा।

2. सोल्यूशन पॉइंट, ढोकर बनभूलपुरा।

3. साइबर प्लेनेट, छोटी रोड बनभूलपुरा।

4. ग्राहक सेवा केंद्र, उत्तर उजाला बनभूलपुरा।

5. नसीम CSC सेंटर, बड़ी मस्जिद के पास बनभूलपुरा।

6. डिजिटल स्टेशन CSC सेंटर, नूरी मस्जिद के पास बनभूलपुरा।

7. अंसारी डिजिटल सेवा केंद्र, लाइन नंबर-16 बनभूलपुरा।

8. देवभूमि जन सेवा केंद्र, लाइन नंबर-16 बनभूलपुरा।

सभी टीमों ने नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जांच की तथा लोगों की सुरक्षा व सेवा की गुणवत्ता को प्राथमिकता दी। अनियमितताएं पाए जाने पर सेंटरों को बंद कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस विभाग जनहित में आवश्यक कदम उठाते हुए सेवा केंद्रों की पारदर्शिता, सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ कर रहा है।

जनता से अपील-

  • सेवा केंद्रों में पारदर्शिता बनाए रखें।
  • अनियमितताओं की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
  • नियमों का पालन करें और सुरक्षित सेवाओं को बढ़ावा दें।
Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन