ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय हल्द्वानी में हिंदी दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय, हल्द्वानी परिसर में हिंदी दिवस का आयोजन उत्साह और सृजनात्मकता से परिपूर्ण रहा। विभिन्न संकायों के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने इसमें भाग लेकर भाषा के गौरव और स्वतंत्रता सेनानियों की विचारधारा को मंच पर सजीव किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्वतंत्रता सेनानियों और ऐतिहासिक विभूतियों की नाट्य-प्रस्तुतियाँ रहीं। महात्मा गांधी की भूमिका निभाने वाली हुज़ैफा ने निर्णायकों और दर्शकों, दोनों की पसंद बनते हुए विजेता का स्थान प्राप्त किया। महारानी अहिल्या बाई होल्कर की भूमिका में दिया ने उपविजेता का खिताब जीता, जबकि सरोजिनी नायडू के दमदार चित्रण के लिए निशा पाल को विशेष पुरस्कार मिला।

अन्य प्रस्तुतियों में अनामिका शाह (एनी बेसेंट), उज्ज्वल दुमका (सुभाष चंद्र बोस), कृष्णा रावत (जवाहरलाल नेहरू), अंशिका भट्ट (रानी लक्ष्मीबाई) और भास्कर पाठक (भगत सिंह) की भूमिकाएँ विशेष रूप से सराही गईं।

इस अवसर पर निर्णायक मंडल में प्रो. बीना नारायण, डॉ. अभिनव चंदेल और प्रकाश सिंह बोरा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर कृतिका नेगी और संदीप अभिषेक ने किया।

हिंदी दिवस का यह आयोजन केवल भाषा का उत्सव नहीं था, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों की अमर गाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त प्रयास भी रहा।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश