एसएसपी नैनीताल के निर्देशानुसार पुलिस टीम की सख्त कार्यवाही, नशा तस्करों के ठिकानों पर रेड

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने और नशा तस्करों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दिए गए। कड़े निर्देशों के क्रम में मुखानी पुलिस ने नशा तस्करों के ठिकानों पर रेड मारकर बड़ी कार्रवाई करते हुए 250 पाउच अवैध कच्ची शराब पाऊच बरामद किए हैं।

अपराध गोष्ठी में सभी थाना, चौकी एवं SOG प्रभारी को नशा तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए लगातार चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र और पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया।

पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र कंजर बस्ती, पीपल के पेड़ के पास, कलावती बैंकट होल फतेहपुर गुजरौड़ा में छापेमारी की गई।

इस दौरान निम्न अभियुक्तों के ठिकानों से घर के बगल में बाहर से रखे बेड के नीचे जमीन में गाड़े प्लास्टिक ड्रम में छुपाकर रखी गई 250 पाऊच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

1. अरुण आर्या पुत्र हरीश राम, निवासी फतेहपुर गुजरौड़ा

2. करन आर्या पुत्र हरीश राम, निवासी उपरोक्त अभियुक्त दीवार कूदकर आम के बगीचे की तरफ फरार हो गए।

दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूर्व में भी इनके खिलाफ थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम में अभियोग दर्ज है। विवेचना उ०नि० वीरेंद्र सिंह बिष्ट के सुपुर्द की गई है और अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तलाश जारी है।

आपराधिक इतिहास-

अभियुक्त करण आर्य के खिलाफ थाने पर Fir no- 198/22 धारा 60 Ex act व Fir no -230/ 24 धारा 60(1)Ex act व अभियुक्त अरुण आर्य के विरुद्ध Fir no-56/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम वFir no 162/22 धारा 60(1) Ex act व Fir no.188/21 धारा 60 (1) ex act व 90/16 धारा 60 आबकारी अधिनियम पुलिस ने पाया कि अभियुक्तों ने शराब छुपाने के लिए नया शातिराना तरीका अपनाया था। घर के बाहर शराब से भरे नीले ड्रम को जमीन में गाड़कर ऊपर से चारपाई रख दी थी ताकि किसी को संदेह न हो।

यह कार्यवाही नशा तस्करों की हरकतों पर कड़ा प्रहार है। अभियुक्तों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई हेतु रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है।

पुलिस टीम-

1. उ०नि० नरेंद्र कुमार

2. उ०नि० अविनाश मोर्य

3. अ०उ0नि सूरज सिंह

4. कानि० पूरन सिंह

5. कानि० सीपी परविंदर राणा

6. कानि० सुरेश देवड़ी

पुलिस का संदेश-

  • नशा तस्करों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।
  • अपराधियों द्वारा अपनाए गए नए तरीकों का भी पुलिस पर्दाफाश कर कार्रवाई करेगी।
  • आम नागरिकों से अपील है कि नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें और सूचना साझा करें।
Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन