मासिक अपराध गोष्ठी में विवेचनाओं में शिथिलता पर कड़े रूख में नैनीताल एसएसपी

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा कोतवाली परिसर के सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी/ विवेचक/ शाखा अधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

बैठक में अपराधों की समीक्षा, लंबित मामलों के निस्तारण, नशा तस्करी, महिला सुरक्षा, तकनीकी पुलिसिंग, यातायात व्यवस्था, साइबर अपराध, अवैध हथियार, अज्ञात शव की शिनाख्त, लंबित विवेचनाओं आदि विषयों पर गहन चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

● मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों को चिह्नित करते हुए मादक पदार्थों की बरामदगी करते हुए प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, इस मामले में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी।

● माल निस्तारण की गहन समीक्षा करते हुए शीघ्र लम्बित मालों/ लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

बेसिक पुलिसिंग पर फोकस करें, अभियोग पंजीकरण, विवेचना में गुणवत्ता जैसे मुख्य बिंदुओं में सकारात्मक परिणाम दें।

● आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर अपराध अनावरण में तेजी लाएं।

● पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाई जा रहे विभिन्न अभियानों की समीक्षा करते हुए शीघ्र प्रभावी कार्यवाही किये जाने के कड़े निर्देश दिए गए।

● आईटी एक्ट के अभियोगों की समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं में फटकार लगाते हुए विवेचना में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया गया।

● सभी पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी को सभी थाना प्रभारी एवं विवेचकों को एनडीपीएस के मामलों में प्रत्येक IO की रिपोर्ट का रिव्यू कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु कहा गया।

● नशे की तस्करी में करने वालों के विरुद्ध जो लगातार नशे की तस्करी में लिप्त है उनके विरुद्ध गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीट एवं गुंडा एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करें लापरवाही बरतने पर थानाप्रभारी/ विवेचको के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही की जाएगी।

● महिलाओं की सुरक्षा, साईबर फ़्रॉड, यातायात की जानकारी एवं नशे के दुष्प्रभावों के बारे में स्कूल/कॉलेजों में जा कर जागरूकता अभियान चलाया जाय।

● NDPS मामलों में तेजी लाएं व विवेचना को सुदृढ़ किये जाय।

● ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग पर अभियान चलाकर कार्यवाही एवं नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर अभिभावकों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

साथ ही स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ प्रभावी की जाय।

● महिला अज्ञात शवों की शिनाख्त हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाय।

● ऑपरेशन रोमियो अभियान को और अधिक प्रभावी बनाएं, सार्वजनिक स्थानों में नशा, हुड़दंग मचाने अराजक तत्वों में भय का वातावरण पैदा कर अपराध नियंत्रण सुनिश्चित किया जाय।

बिना सत्यापन एवं फर्जी आइडेंटिटी के साथ रहे लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

● साइबर फ्रॉड मामलों में शीघ्र कार्यवाही कर FIR दर्ज की कार्यवाही की जाय।

● अवैध हथियार रखने व तस्करी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाय।

● वाहन चोरी, नकबजनी जैसे मामलों में शीघ्र वर्कआउट कर कार्यवाही की जाय।

● सम्मन, वारंट, NBW की शत प्रतिशत तामीली की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।

अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने कहा कि अपराध मुक्त, सुरक्षित और जागरूक समाज निर्माण ही पुलिस का उद्देश्य है। सभी अधिकारी जनहित में पारदर्शिता, तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य करें।

गोष्ठी में डॉ0 जगदीश चन्द्रा (एसपी क्राइम/यातायात), नितिन लोहनी (सीओ सिटी हल्द्वानी), सुमित पांडे (सीओ रामनगर), हरकेश सिंह (प्रतिसार निरीक्षक), जितेंद्र उप्रेती (निरीक्षक एलआईयू), राजकुमार बिष्ट (प्रतिसार निरीक्षक पुलिस दूरसंचार), समस्त थाना/चौकी/शाखा/यातायात/सीपीयू प्रभारी एवं अन्य कर्मचारी।

Related Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन केंद्र द्वारा “राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस…

विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

हल्द्वानी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल के निर्देशानुसार सोमवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल विवेक राय की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्यक्रम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 3 views
कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय  विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 5 views
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 3 views
विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 4 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 5 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 10 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार