दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की महत्वपूर्ण बैठक, 28 सितंबर से होगा दुर्गा पूजा महोत्सव

नैनीताल। नगर में 28 सितंबर से आयोजित होने वाले दुर्गा देवी महोत्सव की तैयारी को लेकर अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासन और विभिन्न जनप्रतिनिधि, नगर के सम्मानित सदस्यों और पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बता दें दुर्गा देवी पूजा महोत्सव के संयोजक त्रिभुवन फर्त्याल ने समिति की तरफ से मेले की तैयारीयों के सम्बन्ध में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी प्रशासन की तरफ से दुर्गा देवी पूजा महोत्सव के अवसर पर उचित व्यवस्थाएं की गयी हैं। इसी तरह इस बार भी अपेक्षा की गई है। दुर्गा देवी पूजा महोत्सव समिति के सदस्यों के अनुरोध के क्रम में पूर्व की भांति दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल और भव्य बनाने हेतु इस बार भी उचित व्यवस्थाएं बनाने का अनुरोध किया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नैनीताल को मेला स्थल वो क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई, लाइटिंग व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट आदि की उचित व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया, इसके साथ ही विद्युत विभाग, पेयजल विभाग और लोक निर्माण विभाग को आपसी समन्वय के साथ मिलकर कार्य करने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने थाना प्रभारी, नैनीताल को शांति व्यवस्था बनाए रखने और ट्रैफिक को नियंत्रित करने के साथ ही मां दुर्गा देवी की डोला यात्रा के दौरान पूर्व से निर्धारित मार्ग के किनारे अनावश्यक खड़े वाहनों को हटाने तथा पर्याप्त मात्रा में पुलिसबल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, नैनीताल को निर्देशित किया कि सड़क किनारे अनावश्यक रूप से पड़ीं निर्माण सामग्रियां पूर्व से ही हटवा दें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि दिनांक 2 अक्टूबर, 2025 को दशहरा पर्व के अवसर पर डीएसए मैदान में पूर्व की भांति रावण दहन कार्यक्रम किया जाएगा। इसके दृष्टिगत सभी आपसी समन्वय और सहयोग से कार्य करें। उन्होंने कहा नैनीताल धार्मिक और पर्यटन नगरी है दोनों ही बातों का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य किये जाएं।

बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका नैनीताल सरस्वती खेतवाल, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन, बार एसोसिएशन, व्यापार मंडल, राम सेवा सभा आदि अन्यों के अतिरिक्त उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक, थाना अध्यक्ष नैनीताल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नैनीताल, प्राधिकरण, विद्युत विभाग, पेयजल विभाग, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, के.एम.बी.एन., लोक निर्माण सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन