महिलाओं की सुरक्षा और अराजक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही, ऑपरेशन रोमियो अभियान जारी

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शहर में अराजकतत्वों पर सख्ती से अंकुश लगाने के उद्देश्य से ऑपरेशन रोमियो अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 11 सितंबर 2025 को तल्लीताल क्षेत्र, हल्द्वानी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर प्रभावी अभियान चलाकर व्यापक कार्यवाही की गई।

अभियान का नेतृत्व डॉ0 जगदीश चंद्रा एसपी क्राइम/ यातायात हल्द्वानी, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र आर्य, सीओ सिटी नितिन लोहनी, दीपशिखा अग्रवाल, सुमित पांडे तथा संबंधित थाना प्रभारी द्वारा अपनी-अपनी टीमों के साथ किया गया।

हल्द्वानी क्षेत्र में मंडी, टीपी नगर, हीरानगर, कैंसर हॉस्पिटल तिराहा, मंगल पड़ाव और सिंधी चौक तिराहा के आसपास अभियान चलाकर 63 चालकों पर कार्रवाई की गई तथा 12 वाहन सीज किए गए।

  • सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर उत्पात मचाने वाले 36 अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

नैनीताल में तल्लीताल क्षेत्र में 05 लापरवाह चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई और 27 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए ₹6,500 जुर्माना वसूल किया गया।

कुल कार्यवाही-

  • मो0वा0 अधि0 में चालान- 69
  • नशे में वाहन चलाने वाले 01 व्यक्तियों को गिरफ्तार
  • पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही- 63 जुर्माना-22,000 रुपये

नैनीताल पुलिस का संदेश-

● महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि, समाज में शांति और व्यवस्था बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

● यातायात नियमों का पालन करें

● नशे से दूर रहें, खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों की जान भी बचाएँ।

● अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, अपराध और अराजकता को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण