कैप्टन अजय सिंह यादव का हल्द्वानी दौरे का चतुर्थ दिन, संगठन सृजन अभियान को मिला अभूतपूर्व जनसमर्थन

हल्द्वानी। संगठन सृजन अभियान के हल्द्वानी पर्यवेक्षक कैप्टन अजय सिंह यादव ने आज चतुर्थ दिन दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सहभागिता की।

स्वराज आश्रम में कांग्रेस एस.सी., एस.टी. एवं ओ.बी.सी. विभाग के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक के उपरांत कैप्टन यादव “जय बाबा नीम करोली वृद्धा आश्रम” पहुँचे। वहाँ उन्होंने वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया एवं उन्हें भोजन कराकर सेवा-भाव का परिचय दिया।

इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट ने कैप्टन यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया।कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि –“सर्वजन सेवा ही वास्तविक राजनीति है। राहुल गांधी जी आज सर्वजन सेवा के ध्वजवाहक बनकर गरीब, असहाय और मजबूर लोगों की उम्मीद का केन्द्र बने हैं तथा सड़क से लेकर सदन तक निरंतर संघर्ष कर रहे हैं।”

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि कैप्टन यादव जी के हल्द्वानी प्रवास का आज चतुर्थ दिन का कार्यक्रम सम्पन्न। कल वे दिल्ली प्रस्थान से पहले प्रातःकाल पदाधिकारियों/ कार्यकर्ताओ से करेंगे रायसुमारी।

हल्द्वानी महानगर कांग्रेस परिवार को पूर्ण विश्वास है कि कैप्टन यादव आलाकमान को सही दिशा-निर्देश देकर हल्द्वानी कांग्रेस को एक सक्षम कप्तान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

आज के कार्यक्रमों में नैनीताल अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इंद्रलाल आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष महेशानंद, प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल आर्य, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, दीपा टम्टा, शशि वर्मा, गोविंदी लोबियाल, महेंद्र कुमार, शंकर कोहली, गणेश टम्टा, किशन लाल, मोहन चंद्र, अनिल कुमार, एडवोकेट सुनील कुमार, देबू भाई, डी.आर. आर्य सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश