हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनसुविधा शिविर का किया गया आयोजन

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना के निर्देशन में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से वार्डवार जन सुविधा शिविरों का नियमित आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 03 सितम्बर, 2025 (बुधवार) को नगर निगम के वार्ड संख्या 31 और 32 में जन सुविधा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। वार्ड 32 में यह शिविर राजकीय इंटर कॉलेज, बनभूलपुरा में तथा वार्ड 31 में ताज मैरिज हॉल में संपन्न हुआ। इन शिविरों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया।

शिविरों के दौरान नागरिकों द्वारा मुख्यतः आपूर्ति व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइट लगाए जाने की माँग, राशन कार्ड में नाम जोड़ने या हटाने तथा पृथक राशन कार्ड जारी करने जैसी समस्याएँ प्रमुख रूप से उठाई गईं। अधिकारियों ने इनमें से शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया, जबकि अन्य मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

आधार सेवा से संबंधित कार्यों के अंतर्गत शिविर में कुल 56 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए। पूर्ति विभाग से जुड़े कुल 06 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें नए राशन कार्ड बनाए जाने और नाम जोड़े जाने संबंधी प्रार्थनापत्र सम्मिलित थे। इन सभी आवेदनों का निस्तारण विभागीय अधिकारियों द्वारा वहीं पर किया गया। इसके अतिरिक्त, यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण के 07 आवेदन प्राप्त हुए।

जन सुविधा शिविर में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सहायक नगर आयुक्त जी. के. भट्ट, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, वार्ड संख्या 31 के पार्षद समीर अंसारी तथा वार्ड संख्या 32 की पार्षद फईम जैबा सलमानी उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने भी सक्रिय रूप से भागीदारी करते हुए शिविर का लाभ उठाया।

जन सुविधा शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपने वार्ड क्षेत्र में ही वन-स्टॉप सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जहाँ आधार कार्ड बनवाने और संशोधन, राशन कार्ड से संबंधित कार्य, विवाह पंजीकरण जैसी सेवाओं के साथ-साथ नगर निगम एवं पूर्ति विभाग से जुड़ी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर किया जा रहा है।

इन शिविरों में अधिकारियों की प्रत्यक्ष मौजूदगी से जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो रहा है और पारदर्शिता एवं विश्वास को नई मजबूती मिल रही है। जिला प्रशासन ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में पहुँचकर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएँ। इन शिविरों का उद्देश्य है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान और सरकारी सेवाओं का लाभ उनके घर-पास ही मिल सके एवं योजनाओं का सीधा लाभ सरल एवं सहज तरीके से हर नागरिक तक पहुँच सके।

सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान ने जानकारी दी कि आगामी जन सुविधा शिविर गुरुवार, 04 सितम्बर, 2025 को वार्ड संख्या 29 एवं 30 में उत्तर उजाला चौक पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इन शिविरों से लाभान्वित हों।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन