ADG अपराध एवम् कानून व्यवस्था उत्तराखंड ने नैनीताल में कुमाऊं रेंज के पुलिस कप्तानों के साथ की अपराध समीक्षा, दिए सख्त निर्देश

नैनीताल। आज दिनांक 21.08.2025 को वी0 मुरुगेशन, एडीजी अपराध एवम् कानून व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा पुलिस लाइन नैनीताल के मीटिंग हॉल में कुमाऊं परिक्षेत्र के वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की गई।

बैठक के दौरान निम्न निर्देश दिए गए:-

  • मीटिंग के प्रारंभ में कुमाऊं रेंज के जनपदों में घटित अपराधों के अनावरण और अपराधियों की गिरफ्तारी की कार्यवाहियों का तुलनात्मक आंकलन किया गया।
  • महिला अपहरण के मामलों में गंभीरता से कार्य करते हुए प्रभावी अनावरण करें, संलिप्त के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें।
  • महिला अपराधों की विवेचना करने वाले विवेचक संवेदनशील होकर कार्य करें।
  • चोरी व नकबजनी के मामलों का त्वरित निस्तारण करें। संलिप्तों की शतप्रतिशत गिरफ्तारी कर संपत्ति बरामदगी करवाएं।
  • आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रभावी करवाही करें, अवैध असलों की सप्लाई चैन पर अंकुश लगाएं।
  • जनपदों में सघन चेकिंग करवाएं।
  • अवैध नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए कड़ी निरोधात्मक कार्यवाही की जाय।
  • नशे के अड्डों और नशा तस्करों के क्रियाकलापों पर पैनी नजर रखें।
  • मैदानी जनपद सक्रिय होकर कार्य करें, सभी एंट्री पॉइंट्स, बैरियरों पर लगातार चेकिंग करें और भ्रमणशील रहें।
  • सभी जनपद प्रभारियों को विवेचनात्मक कार्यवाहियों में पारदर्शिता लाने हेतु निर्देशित किया गया।
  • साईबर अपराधों में 1930 की क्रियाशीलता को प्रभावी बनाए। सभी साईबर फ्रॉड के मामलों प्रभावी कार्ययोजना बनाएं। पीड़ितों की संपत्ति बरामदगी कराएं।
  • लंबित विवेचनाओं को समयानुसार पूर्ण करें। जनपद प्रभारी सभी अधीनस्थों के कार्यों की लगातार समीक्षा करें।
  • विभागीय कार्यवाहियों का भी निर्धारित समयानुसार निस्तारण करें।
  • जनपदों में बरामद अज्ञात शवों की शिनाख्त कार्यवाही करें।

समीक्षा बैठक के दौरान रिद्धिम अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल, मणिकांत मिश्रा एसएसपी ऊधमसिंहनगर, देवेंद्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा, अशोक ए गणपति एसपी पिथौरागढ़, रेखा यादव एसपी पिथौरागढ़, आर चंद्रशेखर घोड़के एसपी बागेश्वर, निहारिका तोमर एसपी क्राइम ऊधम सिंह नगर मौजूद रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन