उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही, 4 लोगों के मौत की खबर व 50 से अधिक लोगों के लापता होने की आशंका

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा हो गया। उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने की खबर आ रही है। इसका एक भयावह वीडियो भी सामने आया है।उत्तरकाशी जिलाधिकारी प्रशांत आर्य का कहना है कि हर्षिल के पास धराली में बड़ा बादल फटा है।

खीरगढ़ में बढ़ते जलस्तर के कारण, धराली बाजार में मलबा भर गया, जिससे कई घर और एक होटल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। खबरें तो ऐसी भी सामने आ रही हैं कि इस हादसे में कई लोग बह गए होंगे। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

गंगा घाटी के खीर गंगा क्षेत्र में स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है। बचाव अभियान जारी है। हर्षिल से सेना के जवानों के साथ-साथ पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें भटवारी भेजी गई हैं। हालांकि, लगातार हो रही बारिश राहत कार्यों में बाधा डाल रही है। जिला प्रशासन संकट से निपटने और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करने के लिए अभियान तेज कर रहा है।

इस बीच, उत्तरकाशी पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि हर्षिल क्षेत्र में धराली में हुए नुकसान के बाद पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और अन्य आपदा प्रतिक्रिया टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत और बचाव कार्यों में शामिल हो चुकी हैं।

बादल फटने की घटना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स हैंडल के जरिए लिखा कि धराली क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। राहत और बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूं और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

Related Posts

जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ अभियान से आम जन को मिली राहत, प्रशासनिक व्यवस्था बनी और अधिक सुलभ और पारदर्शी

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विकास खंड परिसर चिन्यालीसौड़ में आयोजित जन-जन की सरकार, जन -जन के द्वार कार्यक्रम में विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर कार्यक्रम का…

सीएम धामी पहुंचे आपदा प्रभावित क्षेत्र स्यानाचट्टी, प्रभावितों को हर संभव मदद प्रदान करने का दिया आश्वासन

उत्तरकाशी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित लोगों से मिले तथा उनकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश