नैनीताल पुलिस ने बनभूलपुरा में चलाया सत्यापन अभियान, 1100 लोगों का किया सत्यापन, अनियमितता पाने पर 33 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही

हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाए जाने तथा संदिग्धों अथवा सत्यापन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

निर्देशानुसार आज दिनांक 2.08.2025 को प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के मार्गदर्शन तथा नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुँआ एवं सुमित पाण्डे सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण में श्री राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं, सुशील जोशी प्रभारी थाना बनभूलपुरा, श्री पंकज जोशी थानाध्यक्ष काठगोदाम, दिनेश जोशी थानाध्यक्ष मुखानी एवं श्री राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में पुलिस की अलग–अलग टीमों द्वारा थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना बनभूलपुरा के सम्पूर्ण क्षेत्र को 03 सैक्टरों में विभाजित किया गया।

अभियान में थाना बनभूलपुरा के अतिरिक्त जनपद के अन्य थानों, पुलिस कार्यालय से उपलब्ध अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा पीएसी/आईआरबी व समेत अन्य विभाग क्रमशः राजस्व विभाग से तहसीलदार हल्द्वानी मनीषा बिष्ट, विद्युत विभाग कनिष्ठ अभियन्ता अरुण गिरी, जल संस्थान से कनिष्ठ अभियन्ता विजय नैनवाल व खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग से पूर्ति निरीक्षक राहुल सिंह डांगी, अरुण खुल्बे, सुबोध त्रिपाठी के साथ संयुक्त रुप से सत्यापन अभियान चलाया गया। सत्यापन अभियान में लगभग 1100 व्यक्तियों के सत्यापन किये गये।

लगभग 1400 व्यक्तियों से पूछताछ/ सत्यापन कार्यवाही के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराये जाने पर 06 मकान मालिकों के विरुद्ध 83 पु०अधि० के अन्तर्गत कार्यवाही की गई जिसमें 3 चालान संयोजन शुल्क रु0 15000 जुर्माना तथा 03 कोर्ट के चालान किए गए साथ ही अनियमित्ता पाये जाने पर पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अन्तर्गत 27 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर संयोजन शुल्क 6750 रु0 जुर्माना किया गया।

अभियान में (कुल 33 चालान संयोजन शुल्क रु0 21750) जुर्माना वसूला गया। सत्यापन कार्यवाही में ही वाहन चैकिंग के दौरान MV ACT के अन्तर्गत 01 वाहन को सीज किया गया।

सत्यापन के दौरान बनभूलपुरा क्षेत्र में किरायेदार के रुप में निवास कर रहे बाहरी लोगों एवं सम्बन्धित मकान मालिकों को भी किरायेदारों का अतिशीघ्र सत्यापन कर विवरण थाने में उपलब्ध कराने की हिदायत दी गयी। सत्यापन अभियान निरंतर जारी रहेगी, आम नागरिकों से भी सत्यापन अभियान में सहयोग प्रदान किये जाने की अपील की गयी।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार