हल्द्वानी नगर को सुविधायुक्त शहर के रूप में विकसित करने हेतु अनेक परियोजनाओं के अंतर्गत किया जा रहा है कार्य

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना ने शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में नगर निगम हल्द्वानी अंतर्गत वार्ड 1 से 20 तक के पार्षदों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू होकर नगर के विकास हेतु चर्चा की व उनका फीडबैक लिया।

बैठक में पार्षदों द्वारा जिलाधिकारी के सम्मुख वार्ड अंतर्गत विभिन्न समस्याओं की भी जानकारी देते हुए उनके समाधान की बात रखी। जिलाधिकारी ने सभी पार्षदों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का एक निर्धारित समय के अंतर्गत प्राथमिकता समाधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में वर्तमान में विभिन्न विकास कार्य गतिमान है जिसमें एडीबी अंतर्गत सीवरेज निर्माण, पेयजल लाईन निर्माण, सड़क चौड़ीकरण, ड्रेनेज सिस्टम, आदि कार्य प्रमुख है जिन कारण सड़क मार्ग में को खोदा गया है जिन मार्गो मैं लाइन डालने का कार्य पूर्ण हो गया है उन्हें ठीक भी कराया जा रहा है उन्होंने अवगत कराया की मानसून के बाद इन सड़क मार्ग में हॉट मिक्स का कार्य कर सड़क को ठीक कर लिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि हल्द्वानी नगर को एक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने हेतु सभी जनप्रतिनिधियों एवं विभाग आपसी समन्वय एवं तालमेल के साथ कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से हम हल्द्वानी को एक सुविधायुक्त शहर के रूप में विकसित कर पाएंगे। जिलाधिकारी ने इस दौरान नगर आयुक्त को हल्द्वानी नगर में एक विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।

साथ ही वार्डवार समस्याओं के समाधान जिसमें मुख्य रूप से विद्युत, पेयजल, सीवरेज, सड़क मार्ग आदि से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों की एक टीम गठित की जाएगी जो पार्षद के साथ वार्ड का भ्रमण कर, उनका समाधान करेगी।

समस्याओं के समाधान होने पर पार्षद द्वारा एक प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा की समस्या का समाधान हो गया है।इस संबंध में जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त तथा उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को एक सप्ताह के भीतर टीमों का गठन कर वार्ड वार रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में पार्षदों द्वारा मुख्य रूप से क्षेत्र में पेयजल, जल भराव, सीवरेज लाइन निर्माण, स्ट्रीट लाइट लगाए जाने,सड़क सुधारीकरण किए जाने,नशे में घूमने वाले अराजक तत्वों से निजात दिलाए जाने हेतु नियमित पुलिस गस्त कराए जाने, छुट्टी के समय विद्यालयों के आसपास पुलिस की गस्त कराए जाने सहित सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाए जाने सहित अनेक समस्याएं जिलाधिकारी के सम्मुख रखी। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इन समस्याओं का समाधान एक निश्चित अवधि के अंतर्गत किया जाएगा इसे तो विभागों को जिम्मेदारी दी जाएगी उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान विभागों द्वारा प्राथमिकता से किया जाएगा।

बैठक में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उप जिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह सहित हल्द्वानी नगर के वार्ड 1 से वार्ड 20 तक के पार्षद नगर, निगम के अधिकारी वह अन्य विभाग में अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण