रामनगर पुलिस ने 02 अलग अलग मामलों में 01 कुंतल 27 किलोग्राम गांजे के साथ 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन को सफल बनाने के लिए सभी सम्बंधित प्रभारियों को नशा तस्करों पर लगातार कार्यवाही* करने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी रामनगर भूपेंद्र सिंह भंडारी के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में दिनांक 22.12.2024 को रामनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत नशा तस्करी का अवैध कारोबार करने वाले 04 अभियुक्तों 03 पुरुष व 01 महिला को 01 कुंतल 27 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। पहला प्रकरण उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार मय पुलिस टीम के चौकी मालधन क्षेत्र के ग्राम शिवनाथपुर पुरानी बस्ती में एक घर में छापेमारी के दौरान बैडरूम में बनी लकड़ी की अलमारी के अन्दर जमीन के नीचे बने कमरे से 08 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 110.45 KG अवैध गांज , 01 अदद इलेक्ट्रानिक तराजू व 08 पैकेट काले रंग की पन्नियां बरामद कर पति पत्नी को गिरफ्तार किया गया तथा कोतवाली रामनगर में एफ0 आई0 आर0 नं0 382/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी-

1- नरेश कुमार पुत्र कुंवर राम निवासी शिवनाथपुर पुरानी बस्ती मालधन चौड़ रामनगर नैनीताल तथा 2- श्वेता पत्नी नरेश कुमार निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। दूसरा प्रकरण उ0नि0 सुनील धानिक द्वारा मय पुलिस टीम वाहन चैंकिंग के दौरान चौकी पीरुमदारा क्षेत्र में ग्राम थारी गांव से आगे बंजारी को जाने वाले रास्ते पर वाहन संख्या UK06BG–9617 को चैक करने पर वाहन की डिक्की से कुल 17.14 किलोग्राम गांजा बरामद कर उक्त संबंध में कोतवाली रामनगर में एफ0 आई0 आर0 नं0 383/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी-

1- दिग्विजय सिंह पुत्र सुरेश चौहान* निवासी हेमपुर इस्माईल, हिम्मतपुर काशीपुर जिला ऊधम सिंहनगर, 2- नेमपाल यादव पुत्र पान सिंह* निवासी ढकिया नं0 1, कुण्डेश्वरी, काशीपुर जिला ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में बताया-

अभियुक्तगणों ने पूछताछ में बताया कि बरामदा गांजे को जनपद अल्मोड़ा के सराईखेत आदि स्थानों से लाकर मुनाफा कमाने के लिए बेचते है। उक्त संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

बरामदा गांजे का बाजार मूल्य लगभग 32 लाख रूपये है। गांजे की भारी मात्रा में बरामदगी के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रूपये पुरस्कार की घोषणा की गई।

गिरफ्तारी टीम-

1- व0उ0नि0 मौ0 यूनुस2- व0उ0नि0 II मनोज नयाल 3-उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार 4-उ0नि0 नीरज चौहान 5-उ0नि0 सुनील धानिक6- हे0कानि0 राजेश कुमार7-कानि0 विजेन्द्र सिंह8-कानि अशोक कंबोज9-कानि0 कविन्द्र सिंह10- कानि0 मेघा चन्द्र11- कानि0 भुपेन्द्र कुमार12- कानि0 प्रयाग कुमार13- कानि0 शुभम शर्मा14 म0कानि0 हरदेश कौर15 म0कानि0 भारती

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण