जिलाधिकारी ने फ्लैट्स मैदान नैनीताल का किया स्थलीय निरीक्षण

नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना ने फ्लैट्स मैदान, नैनीताल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने कार्यदाई संस्था RWD के ईई को फ्लैट्स मैदान में जल भराव की समस्या से समाधान के लिए उसका समतलीकरण करने के निर्देश दिए और यह कार्य 15 अगस्त तक पूर्ण करने के लिए कहा।

जिलाधिकारी ने कहा फ्लैट्स मैदान में विभिन्न खेलों के प्रतिभागियों द्वारा अभ्यास किया जाता है। यहां बजरी डालने से पूर्व उसके आकार आदि के लिए खेलने वाले बच्चों से फीडबैक प्राप्त कर लिया जाय, ताकि मैदान खेलों हेतु उपर्युक्त और बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल रॉक क्लाइंबिंग वाल पर लगी रस्सी की भी सुरक्षा के दृष्टिगत बीच-बीच में जांच कर ली जाए।

खेल विभाग को रॉक क्लाइंबिंग वॉल के लिए प्रशिक्षक नियुक्त कर सुरक्षा उपकरणों, मैट, हेलमेट आदि की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा नैनीताल झील के व्यू व सौंदर्यता को दृष्टिगत रखते हुए मैदान में कार्य कराया जाए। मैदान परिसर में लाइटिंग की उचित व्यवस्था की जाए।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय बच्चों तथा खिलाडियों से भी वार्ता कर खेल प्रतिभाओं को विकसित किए जाने हेतु समस्त स्तरीय सुविधाएं मैदान में उपलब्ध करायें जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। बच्चों के द्वारा बैडमिंटन कोर्ट में लाइटिंग, सिंथेटिक कोर्ट की मांग पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल संबंधित को बैडमिंटन कोर्ट हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था मुहैया कराए जाने निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी के द्वारा पवेलियन भवन का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था अत्यंत खराब पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल उक्त स्थानो की संपूर्ण सफाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए। मैदान के आसपास विद्युत लाइन तथा केबल लाइन को सुव्यवस्थित करने हेतु विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि फ्लैट्स मैदान एक ऐतिहासिक मैदान है तथा नैनीताल शहर का अभिन्न अंग है जिसके सुदृढ़ीकरण में किसी प्रकार की लापरवाही ना होने दी जाये तथा निर्धारित समयावधि में उक्त कार्य पूर्ण कर लिया जाए।

इस दौरान उपजिलाधिकारी नैनीताल नवाज़िश खलीक, ईई पीडब्ल्यूडी रत्नेश सक्सेना, आरईएस के के जोशी, ईओ नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन