पंचायत चुनाव से पहले 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, कार से 15 पेटी अवैध शराब के साथ 73,800 नगदी भी बरामद

हल्द्वानी। वर्तमान में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश पर नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण सैनी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस द्वारा आज दिनांक 23.07.2025 को चैकिंग के दौरान नया कोसी पुल के पास वाहन UK18B8601 (EON कार) को चैक किया गया। वाहन की तलाशी के दौरान कार के अंदर इम्पीरियल स्टाइल स्लेन्डेड व्हीस्की की 15 पेटियां (कुल 180 बोतलें) तथा 73,800 नगदी बरामद हुए।

पुलिस टीम ने मौके से 02 अभियुक्तों-

1. प्रियांकुल पुत्र प्रभाकर सिंह निवासी ग्राम गढ़ी, थाना स्योहारा, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश

2. मनीष विष्ट पुत्र इन्द्र सिंह विष्ट निवासी उदयपुरी बन्दोबस्ती, रामनगर, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार कर अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना कोतवाली रामनगर पर FIR संख्या 275/25, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

बरामदगी-

15 पेटी (कुल 180 बोतल) इम्पीरियल स्टाइल स्लेन्डेड व्हीस्की 73,800 नगदी वाहन संख्या UK18B8601 (EON कार)

गिरफ्तारी टीम-

1. उ0नि0 मनोज नयाल

2. हे0का0 तालिब हुसैन

3. का0 शुभम कुमार

4. हे0का0 राकेश जोशी

5. का0 पुखराज यादव

6. का0 महबूब आलम

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन