त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट व पोलिंग टीमों का प्रशिक्षण

हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और त्रुटिहीन ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज सभागार में विकास खंड हल्द्वानी के सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेटों, पीठासीन अधिकारी, एवं मतदान अधिकारी (प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ) को सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में कुल 1085 पीठासीन अधिकारियों के साथ सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेटों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने निर्वाचन में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों, अधिकारों और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों एवं पीठासीन अधिकारियों के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाएंगे।

जिला विकास अधिकारी ने सभी कार्मिकों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने आरओ, एआरओ एवं पीठासीन अधिकारियों से सतत संपर्क में रहें, किसी प्रकार का आतिथ्य स्वीकार न करें और समय से मतदान केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित करें और आयोग के निर्देशों के अनुरूप दायित्वों का निर्वहन करें।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर ने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अहम बिंदुओं जैसे मतपेटी सीलिंग, मतपत्र लेखा, टेंडर वोटर, अभिकर्ता नियुक्ति, मतदान केंद्र की व्यवस्थाएं, मतदान पर्ची और मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी, मतदान प्रारंभ, मतदान प्रगति की प्रति घंटे रिपोर्टिंग और मतदान समाप्ति की रिपोर्ट समय पर भेजने की जिम्मेदारी पर भी बल दिया।

जिला विकास अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को विकास खंड कोटाबाग एवं भीमताल के कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी मास्टर ट्रेनर एच.बी. चंद, नोडल मतपेटी अधिकारी राजेंद्र पांडे समेत विकास खंड हल्द्वानी के जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट और मतदान अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश