कुमाऊं में ऑपरेशन ‘कालनेमि’ के तहत 300 फर्जी बाबाओं पर हुई कार्रवाई, IG रिद्धिम अग्रवाल ने दी जानकारी

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड पुलिस द्वारा पूरे राज्य में चलाए जा रहे ऑपरेशन “कालनेमि” के तहत फर्जी बाबाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान का मकसद उन धोखेबाज़ तथाकथित साधु-संतों को बेनकाब करना है, जो भोली-भाली जनता का आर्थिक, सामाजिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं।

कुमाऊं मंडल में भी यह अभियान तेजी से चल रहा है। हल्द्वानी स्थित अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि, “कुमाऊं रीजन में अब तक करीब 300 फर्जी बाबाओं की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। कई ऐसे बाबा पकड़े गए हैं, जो अंधविश्वास फैलाकर लोगों को ठगते थे और शारीरिक शोषण जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त थे।”

आईजी ने बताया कि पुलिस ने ऐसे बाबाओं और फकीरों की पूर्व की गतिविधियों, आपराधिक पृष्ठभूमि और ठगी के मामलों की जांच कर तेजी से कार्रवाई शुरू की है। पुलिस की स्पेशल टीमें ग्रामीण क्षेत्रों, कस्बों और नगरों में सक्रिय हैं।

उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि, यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति बाबा या साधु के वेश में लोगों को गुमराह कर रहा है, तो उसकी जानकारी नजदीकी थाने या हेल्पलाइन नंबर पर दें। “आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।”

इस अभियान के तहत सोशल मीडिया पर सक्रिय कथित गुरुओं पर भी निगरानी रखी जा रही है। धार्मिक आस्था की आड़ में अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन