जिलाधिकारी की उपस्थिति में पंचायत निर्वाचन कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन हुआ संपन्न

नैनीताल। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, शुक्रवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) वंदना की उपस्थिति में हल्द्वानी कैम्प कार्यालय सभाकक्ष में पंचायत निर्वाचन कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ।

रेंडमाइजेशन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया। द्वितीय रेंडमाइजेशन के पश्चात मतदान हेतु टीम का चयन कर उन्हें विकास खण्ड आवंटित हो गए है।

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को संपन्न कराए जाने हेतु निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर में जिले के कार्मिकों की डाटा फीडिंग की गई थी। तत्पश्चात कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन कर कार्मिकों का मतदान हेतु चयन किया गया था।

शुक्रवार को संपन्न द्वितीय रेंडमाइजेशन के पश्चात मतदान हेतु टीम का चयन कर उन्हें विकास खण्ड आवंटित हो गए है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने अवगत कराया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु प्रथम रेंडमाइजेशन में पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ की नियुक्ति हेतु रेंडमाइजेशन कर कार्मिकों का चयन सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया था।

शुक्रवार को संपन्न द्वितीय रेंडमाइजेशन में निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर से इन कार्मिकों में से मतदान हेतु रिजर्व सहित कुल 922 टीम का गठन कर उन्हें विकास खण्ड आवंटित हो गया है द्वितीय रेंडमाइजेशन में 10% रिजर्व सहित कुल 922 टीम जिसमें कुल 4610 मतदान कार्मिक हैं, जो मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे।

उन्होंने अवगत कराया कि एक मतदान दल (पार्टी) में एक पीठासीन, 4 मतदान अधिकारी सहित कुल 5 कार्मिक तैनात किए गए हैं।

इन सभी कार्मिकों को आगामी 18,19,21 व 22 जुलाई को मतदान सम्बंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे पूर्व सभी पीठासीन व मतदान अधिकारियों का निर्वाचन सम्बंधित प्रथम प्रशिक्षण प्रदान कर दिया गया है। उन्होंने अवगत कराया कि मतदान कार्मिकों के तृतीय रेंडमाइजेशन में इन मतदान पार्टियों को बूथ आवंटित होगा।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनामिका, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीपी जायसवाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन