उत्तराखंड में यहां पहाड़ी टूटने से मलबे में दबे कई तीर्थयात्री, तलाश में जुटी SDRF की टीम

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री पैदल रास्ते पर नौ कैंची बैंड के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा गिर पड़ा। उस वक्त रास्ते से गुजर रहे कुछ तीर्थयात्री इसकी चपेट में आ गए। जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके की तरफ निकल गई है।

जिला सूचना अधिकारी से मिली खबर के मुताबिक सोमवार शाम करीब चार बजकर बारह मिनट पर जब मौसम पूरी तरह साफ था तब अचानक पहाड़ी टूट गई। बताया जा रहा है कि हादसे में तीन से चार यात्रियों के दबे होने की आशंका है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि मलबे में एक यात्री दिखाई दे रहा था।

फिलहाल एहतियात के तौर पर पुलिस ने नौ कैंची बैंड से आगे पैदल चलने पर रोक लगा दी है। रेस्क्यू के लिए यमुनोत्री पुलिस और एसडीआरएफ की टीम वहां पहुंच गई है। मलबा हटाने के बाद ही सही आंकड़ा सामने आएगा कि कितने लोग इसकी चपेट में आए हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने एक घायल यात्री को मलबे से निकालकर इलाज के लिए जानकीचट्टी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है।

डॉक्टर हरदेव सिंह पंवार के मुताबिक उस यात्री की हालत अब खतरे से बाहर है। बाकी दो लोगों को भी अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्या की निगरानी में राहत कार्य चल रहा है। कंट्रोल रूम से पल-पल की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने सभी जरूरी एजेंसियों को मौके पर भेजकर तुरंत राहत और बचाव शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ अभियान से आम जन को मिली राहत, प्रशासनिक व्यवस्था बनी और अधिक सुलभ और पारदर्शी

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विकास खंड परिसर चिन्यालीसौड़ में आयोजित जन-जन की सरकार, जन -जन के द्वार कार्यक्रम में विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर कार्यक्रम का…

सीएम धामी पहुंचे आपदा प्रभावित क्षेत्र स्यानाचट्टी, प्रभावितों को हर संभव मदद प्रदान करने का दिया आश्वासन

उत्तरकाशी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित लोगों से मिले तथा उनकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण