नव वर्ष की पूर्व संध्या एवं नव वर्ष हेतु कैची धाम के लिए डायवर्जन प्लान

हल्द्वानी। आज 22 दिसंबर को डॉ0 जगदीश चंद्रा पुलिस अधीक्षक अपराध/ यातायात महोदय नैनीताल क्षेत्राधिकारी भवाली सुमित पांडेय व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली डी.आर.वर्मा द्वारा 25 दिसंबर व नववर्ष के आगमन में कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संभावना के दृष्टिगत कोतवाली भवाली में एआरटीओ हल्द्वानी, तहसीलदार नैनीताल महोदय टैक्सी यूनियन भवाली- कैंची धाम , नगरपालिका विभाग, विद्युत विभाग भवाली, होटल प्रबंधक, मंदिर विभाग कैंची धाम के साथ गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें ट्रैफिक संबंधित प्लान के संबंध में निम्नलिखित विषयों पर निर्णय लिए गए।यह डायवर्जन प्लान दिनांक 30.12.2024 से 01.01.2025 तक प्रातः 09:00 से रात्रि 21:00 बजे तक तक प्रभावी रहेगा।डाइवर्ट रूट – 1- ऐसे वाहन जो काठगोदाम-ज्योलिकोट-भवाली होते हुए कैची धाम दर्शन हेतु जायेगे उन वाहनों को नैनीबैण्ड द्वितीय, सेनीटोरियम भवाली रातीघाट बाईपास मार्ग तथा परिवहन पार्किग भवाली में पार्क कराया जायेगा तथा शटल सेवा के माध्यम से कैची धाम भेजा जायेगा। तथा अल्मोड़ा/बागेश्वर/ रानीखेत / पिथौरागढ व अन्य पहाड़ो को जाने वाले वाहनों को रामगढ तिराहे से भेजा जायेगा।2- ऐसे वाहन जो काठगोदाम भीमताल होते हुए कैची धाम दर्शन हेतु जायेगे उन वाहनों को विकास भवन भीमताल फरसौली रोडबेज-रामलीला ग्राउण्ड नगर पालिका ग्राउण्ड भवाली में पार्क कर शटल सेवा के माध्यम से कैची धाम भेजा जायेगा। तथा अल्मोड़ा / बागेश्वर/रानीखेत / पिथौरागढ व अन्य पहाड़ो को जाने वाले वाहनों को खुटाने बैण्ड से भेजा जायेगा।3- अल्मोड़ा/बागेश्वर व पहाड़ों से आने वाले वाहनों जिन्हे हल्द्वानी जाना है को क्वारब पुल से मोना-नथुवाखान-रामगढ तथा रानीखेत की ओर से आने वाले वाहन जिन्हे हल्द्वानी जाना है को रानीखेत पुल- क्वारब- मोना- नथुवाखान रामगढ़ होते हुए हल्द्वानी भेजा जायेगा।4- कैची धाम में पार्किंग भर जाने पर शटल सेवा जंगताल बैरियर तक जायेगी तथा वहा से श्रद्धालुओं को पैदल ही कैची धाम भेजा जायेगा।5- वीआईपी वाहनो हेतु पार्किंग कैची धाम पार्किग में ही की जायेगी। तथा सभी सरकारी वाहनों हेतु पार्किंग हरतपा मोड पर की जायेगी।6-अल्मोड़ा-बागेश्वर-रानीखेत तथा अन्य पहाड़ी क्षेत्रो से कैची धाम दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को पनीराम ढाबे के पास रोका जायेगा तथा वहा से पैदल कैची धाम हेतु प्रवेश कराया जायेगा।1- नैनीबैण्ड (तिरछाखेत)- (पार्किग क्षमता 50 वाहन), विकास भवन भीमताल (पार्किंग क्षमता 40 वाहन), / फरसौली रोडबेज (पार्किंग क्षमता-35 वाहन), रामलीला ग्राउण्ड नगर पालिका ग्राउण्ड भवाली (पार्किंग क्षमता 70 वाहन)2- नैनीबैण्ड द्वितीय- (पार्किंग क्षमता 40 वाहन), सेनीटोरियम भवाली रातीघाट बाईपास मार्ग (पार्किंग क्षमता 50 वाहन), परिवहन पार्किग भवाली- (पार्किंग क्षमता-52 वाहन)

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani
  • Related Posts

    गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

    लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

    • By Tanuja
    • September 24, 2026
    • 3 views
    गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    • By Tanuja
    • September 20, 2026
    • 12 views
    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 10 views
    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 11 views
    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 13 views
    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 11 views
    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार