एसएसपी नैनीताल की बड़ी कार्यवाही, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र घोटाला उजागर, हत्या के आरोपी को मृत दिखाकर किया गया था प्रमाण पत्र जारी

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त निर्देश पर संदिग्ध गतिविधियों पर गहनता से कार्यवाही करते हुए थाना बनभूलपुरा पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है।

प्राप्त शिकायत के अनुसार, बनभूलपुरा कब्रिस्तान कमेटी के कुछ पदाधिकारियों द्वारा मोटी रकम लेकर जीवित व्यक्तियों और अन्य राज्यों में मृत व्यक्तियों के नाम पर झूठी एवं कूट रचित रसीदें तैयार कर हल्द्वानी नगर निगम से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराए जा रहे थे।

जांच के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया जिसमें एक हत्या का आरोपी जिसे माननीय न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा दी जा चुकी है और जो वर्तमान में जमानत पर है को मृत दिखाकर उसके नाम पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया।

यह प्रकरण अत्यंत गंभीर प्रकृति का था। मामले के संज्ञान में आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त संदिग्ध प्रकरणों की गहन जांच के निर्देश दिए गए। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर नगर निगम हल्द्वानी को विस्तृत रिपोर्ट प्रेषित की गई।

उक्त मामले में नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु, मनोज कांडपाल द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर कब्रिस्तान कमेटी के पदाधिकारी इकबाल अंसारी, उनके पुत्र तनवीर अहमद एवं अन्य के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में एफआईआर पंजीकृत की गई है।मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल में बृहद सत्यापन अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के फर्जीवाड़ों जैसे—फर्जी प्रमाण पत्र, फर्जी आधार कार्ड, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र एवं फर्जी रजिस्ट्री आदि के मामलों का संज्ञान में आ रहे हैं।

इन मामलों में पुलिस द्वारा गंभीरता से गहन जांच की जा रही है। एक फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है, जबकि अन्य मामलों की जांच प्रचलित है। जल्द ही अन्य मामलों में भी अभियोग पंजीकृत कर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार का संदेह होने पर संबंधित जानकारी तुरंत पुलिस को दें। ऐसे किसी भी फर्जीवाड़े को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

“हम सभी की सुरक्षा और सत्यता सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध हैं।”

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन