महिला नर्स की आत्महत्या मामले में अभियुक्त निकला रिश्तेदार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। दिनांक 27.04.2025 को थाना हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत एक हॉस्पिटल में कार्यरत महिला नर्स द्वारा अपने निवास स्थान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी। इस संबंध में वादी द्वारा थाना हल्द्वानी में दी गई तहरीर के आधार पर एफआईआर संख्या 139/2025, धारा 108 BNS बनाम अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रकाश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी एवं नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी, हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश सिंह सागर द्वारा संपादित की गई।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच, मोबाइल फॉरेंसिक टीम द्वारा निरीक्षण व अन्य माध्यमों से विवेचना में पाया गया कि एक व्यक्ति जो कि थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद का है जो मृतका का दूर का रिश्तेदार था तथा पिछले 10-12 वर्षों से संपर्क में था। जब कि मृतका की 3 वर्ष पूर्व शादी हो चुकी थी।

अभियुक्त द्वारा मृतका के साथ कई बार झगड़ा एवं मारपीट की गई तथा मृतका से ऑनलाइन पैसे भी लिए जाते थे। अभियुक्त मृतका पर विवाह के लिए दबाव बना रहा था, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर मृतका ने आत्महत्या कर ली।

उक्त अभियुक्त मोहम्मद हारून को दिनांक 11.05.2025 को गिरफ्तार कर मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश पारित किए गए।

गिरफ्तारी-

मोहम्मद हारून 27 वर्ष पुत्र मोहम्मद इशहाक, निवासी- ग्राम मुनीमपुर थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद

पुलिस टीम-

1. रोहताश सिंह सागर – वरिष्ठ उपनिरीक्षक, कोतवाली हल्द्वानी2. महेंद्र प्रसाद – उपनिरीक्षक, कोतवाली हल्द्वानी3. आरक्षी अरविन्द कुमार – SOG4. हे०का० इशरार नबी – सीसीटीवी तकनीकी टीम5. आरक्षी संतोष बिष्ट – सीसीटीवी तकनीकी टीम6. आरक्षी कुंदन सिंह

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन