एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व में एसओजी/मुखानी पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। दिनांक 25.04.25 को वादिनी कमला भण्डारी पत्नी चंचल सिंह भण्डारी नि. रिवर वैली गेट नं. 2 कमलुवागांजा थाना मुखानी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में एफ.आई.आर. नं. 106/25 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। जिसमें घटना 17-04-2025 से 18-04-2025 को होना बताया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा मामले का शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र को विषेश टीम गठित करने एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये।

क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में विजय मेहता थानाध्यक्ष मुखानी एवं संजीत राठौड़ एसओजी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे के अवलोकन से 2 संदिग्ध दिखाई दिए जिनकी तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा सभी सम्भावित जगहों पर दबिश दी गई व मुखबिर मामूर किए गए थे।

दिनांक 07.05.25 को पुलिस टीम द्वारा एस मोड से आर.टी.ओ. की तरफ मधुवन कलोनी में खाली प्लोट के सामने 2 व्यक्ति जो कि वाहन में आ रहे थे रोककर पूछताछ करने व तलाशी पर प्रतीत हुआ कि इनके द्वारा चोरी की गयी है।

उक्त दोनों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया गया।दोनों से पूछताछ पर बताया कि करीब 15-16 दिन पहले हमारे द्वारा हल्द्वानी में घर की रेकी कर ताला तोड़कर सामान चोरी किया गया।

बरामदगी-

1- एक अदद गले की चैन पीली धातु

2- एक अदद कैमरा मय एक एडेप्टर मय दो चार्जर

3- 4 कान के टाप्स पीली धातु

गिरफ्तारी-

1- महेन्द्र पाल पुत्र लखपत नि. शोप नं. 77 गुरुनानक मार्केट ख्याला 830 तिलक नगर नई दिल्ली मूल निवासी ग्राम अकरोली थाना बनियाढेर तहसील चन्दोसी जिला सम्भल उ.प्र. उम्र 54 वर्ष

2- रामभरोसे पुत्र सूखे कश्यप नि. ग्राम अकरोली थाना बनियाढेर तहसील चन्दोसी जिला सम्भल उ.प्र. उम्र 36 वर्ष आपराधिक इतिहास- अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है । जिसमें महेन्द्र पाल उपरोक्त के विरुद्ध 22 व रामभरोसे उपरोक्त के विरुद्ध 34 मुकदमें दिल्ली व अन्य जगहों पर पंजीकृत है।

पुलिस टीम-

  1. थानाध्यक्ष विजय मेहता (थाना मुखानी)
  2. उ.नि. विरेन्द्र चन्द (चौकी प्रभारी आरटीओ)
  3. हे.का. इसरार (सीसीटीवी)
  4. कानि. बलवन्त (थाना मुखानी)
  5. कानि. धीरज सुगड़ा (थाना मुखानी)
  6. कानि. सुनील आगरी (थाना मुखानी)
  7. कानि. अनूप तिवारी (थाना मुखानी)
  8. कानि. रविन्द्र खाती (थाना मुखानी)
  9. कानि. रोहित (थाना मुखानी)
  10. कानि. चन्दन (एस.ओ.जी)
  11. का0 अरविन्द (एस.ओ.जी)
  12. का0 राजेष बिष्ट (एस.ओ.जी)

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश