मुख्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ती रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

हल्द्वानी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की एक योजना के तहत लाभार्थी से 2,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में मुख्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कार्यकर्ती कमलेश, वार्ड नंबर-4 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की प्रभारी हैं।

सतर्कता विभाग को टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत प्राप्त हुई थी कि शिकायतकर्ता की बहन, जिसने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सितारगंज से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, “नंदा गौरा योजना” के अंतर्गत मिलने वाली 40 हजार रुपये की सहायता राशि के लिए आवेदन कर चुकी थी। आरोप था कि इस योजना के फॉर्म पर दस्तखत करने के एवज में स्कूल की प्रिंसिपल 10 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती 10 रुपये की रिश्वत मांग रही हैं।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि योजना की राशि पहले ही 28 मार्च 2025 को लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर हो चुकी थी, इसके बावजूद आरोपी कमलेश, शिकायतकर्ता को 2,000 रुपये की रिश्वत देने के लिए लगातार दबाव बना रही थी। आरोपी ने धमकी दी थी कि यदि पैसा नहीं दिया गया तो भविष्य में किसी योजना का लाभ नहीं मिलेगा और अब तक मिली धनराशि की भी जांच करवा कर उसे निरस्त करा दिया जाएगा।

शिकायत की पुष्टि होने पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में एक ट्रैप टीम गठित की गई। सोमवार को टीम ने कमलेश को शिकायतकर्ता से 2,000 रुपये रिश्वत लेते हुए उसके घर के बाहर से रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है और आम जनता से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाएं और टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन