भीमताल झील में लाइफ जैकेट उतार बीयर पी रहे 04 पर्यटकों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट में कार्यवाही

भीमताल। आज दिनांक 19-4-25 को विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष भीमताल द्वारा पुलिस टीम के साथ भीमताल क्षेत्र में सायंकालीन चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान थाना भीमताल पुलिस के संज्ञान में आया कि भीमताल झील में कुछ पर्यटकों ने पैडल बोट चलाते समय झील में अपनी लाइफ जैकेट उतारकर बीयर पी रहे हैं। जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल पर्यटकों को झील से निकलवाकर थाना भीमताल में लाया गया। तत्पश्चात पुलिस द्वारा पर्यटकों का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया और उन सभी पर्यटकों को भविष्य हेतु हिदायत दी गई।नियमों का उल्लंघन करने वाले पर्यटकों के नाम- 1. रामकेश पुत्र रघुनाध निवासी प्रताप नगर सेक्टर 22 तहसील सांगानेर थाना प्रतापनगर जिला जयपुर राजस्थान। 2. कमलेश कुमार पुत्र लाला राम निवासी ग्राम खोघाटी पो० बैनाडा तहसील बस्सी थाना कनोता जिला जयपुर राजस्थान।3. विशाल पुत्र रामलाल निवासी उपरोक्त4. मुकेश कुमार पुत्र गणेश नारायण निवासी उपरोक्त।सभी पर्यटकों से अपील की गई है कि पर्यटन स्थलों में प्रवास और भ्रमण के दौरान कृपया पर्यटन स्थलों व स्थानीय क्षेत्र की मर्यादा बनाए रखें एवं अनुशासित रहें। अनाधिकृत रूप से कानून हाथ में लेकर नियमों का उल्लंघन न करें अन्यथा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    Exploring the Best Local Events in Nainital: A Complete Guide

    Overview of Local Events in Nainital Key Festivals and Fairs Activities for Tourists and Locals How to Plan Your Visit to Local Events

    मानव तस्करी पर न्यायिक मंथन, भीमताल के उजाला अकादमी में दो दिवसीय कोलोक्वियम शुरू

    नैनीताल। मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध से निपटने और इससे जुड़े मामलों में प्रभावी न्यायिक कार्रवाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड ज्यूडिशियल एंड लीगल एकेडमी (उजाला), भवाली में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

    • By Tanuja
    • August 3, 2026
    • 2 views
    कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय  विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

    • By Tanuja
    • August 3, 2026
    • 3 views
    राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

    विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

    • By Tanuja
    • August 3, 2026
    • 2 views
    विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    • By Tanuja
    • August 2, 2026
    • 3 views
    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    • By Tanuja
    • August 1, 2026
    • 4 views
    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 8 views
    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार