साप्ताहिक अवकाश, हनुमान जयंती व भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जारी किया गया जनपद नैनीताल का ट्रैफिक प्लान

नैनीताल। दिनांक 12-04-2025 से साप्ताहिक अवकाश एवं हनुमान जयंती, भीमराव अंबेडकर जयंती, लम्बे वीकेण्ड पड़ने के कारण पर्यटकों का काफी संख्या में आवागमन प्रारम्भ हो चुका है, जिसके दृष्टिगत हल्द्वानी, कैंचीधाम, नैनीताल का ट्रैफिक प्लान जारी किया जा रहा है।

पर्यटकों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने हेतु जारी किये गये ट्रैफिक प्लान के अनुसार अपनी यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनायें हल्द्वानी शहर का यातायात एवं डायवर्जन प्लान-

नोट-

यह डायवर्जन प्लान दिनांक 12-04-2025 से 14-04-2025 तक समय प्रातः 09.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

रूद्रपुर की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड) से एन एच 109 (नया हाईवे) होते हुए पंतनगरएलालकुँआ से तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगें व जो वाहन हल्द्वानी शहर की ओर आ जाते है वे गन्ना सेंटर से डायवर्ट होकर तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

रामनगर, बाजपुर, कालाढूंगी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कालाढूंगी से मंगोली, रूसी-1 कालाढूंगी रोड से रूसी-2 हल्द्वानी रोड नम्बर-1 बैण्ड ज्योलिकोट से मस्जिद तिराहा भवाली होते हुएअपने गन्तव्य को जायेंगे।

इस अवधि के दौरान दिनांक 12-04-2025 से 14-04-2025 तक यात्रा रोड में यातायात का दबाव होने पर समस्त प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन समय प्रातः 09.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को जनपद सीमा पर रोका जाएगा।

आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों (जैसे दूध, ईंधन, गैस, एवं स्वास्थ्य सेवायें) का आवागमन भी 14:00 बजे से 22:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अत्यधिक होने पर समय 15.00 बजे बाद कैंची धाम की ओर से आने वाले समस्त पर्यटक वाहन नंबर 01 बैंड ज्योलिकोट से रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए वाया कालाढुंगी से अपने गन्तब्य को जायेंगे व तल्लीताल की ओर से आने वाले वाहन रूसी-2 हल्द्वानी रोड से रूसी-1 कालाढूंगी रोड, मंगोली होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाली समस्त रोडवेज व केमू की बसें तथा टैक्सी वाहन अपने निर्धारित रूट से आयेंगे।

नगर नैनीताल एवं कैंचीधाम के लिए ट्रैफिक प्लान-

  • नगर नैनीताल के अन्दर पार्किंग स्थल भर जाने पर कालाढूंगी की ओर से आने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को शहर के बाहर अस्थायी पार्किंग रूसी-1 व नारायण नगर कालाढुंगी रोड़ में रोक कर पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जायेगा।
  • हल्द्वानी की ओर से आने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को अस्थायी पार्किंग रूसी-2 हल्द्वानी रोड़ में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जायेगा।

नैनीताल एवं नम्बर-1 बैण्ड ज्योलिकोट की ओर से आने वाले एवं भवाली, कैंचीधाम की ओर जाने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को रातीघाट मार्ग सैनेटोरियम भवाली पर पार्क कराया जायेगा व भवाली सैनेटोरियम से शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम भेजा जायेगा।

हल्द्वानी-भीमताल मार्ग से आने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को विकास भवन भीमताल से संचालित शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम, भवाली भेजा जायेगा।

नोट-

समस्त पर्यटकों /आमजनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे उपरोक्त रूट प्लान का अनुसरण कर नैनीताल, भवाली, कैंची धाम, मुक्तेश्वर, अल्मोड़ा व रानीखेत की ओर यात्रा करने का कष्ट करें।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार