हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित सभी शिक्षण संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थानों में आमजन और युवाओं को नशे, यातायात नियमों तथा साइबर अपराध के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिये अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है।
उक्त निर्देशों के क्रम में पंकज जोशी थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक निधि शर्मा व पुलिस टीम द्वारा राजकीय कन्या कॉलेज कालाढूंगी में जाकर छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों तथा नशीले पदार्थों से दूर रहने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। सभी को यातायात नियमों का पालन करने तथा वर्तमान समय में प्रचलित साईबर अपराधो के विभिन्न प्रकारों तथा उनकी रोकथाम हेतु अपनाई जानी वाली सावधानियों के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही सभी को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए समाज की मुख्य धारा में जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। अपने आसपास हो रही नशे की गतिविधियों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया।
इसके अतिरिक्त वर्तमान समय में विभिन्न माध्यमों से हो रहे साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूक रहने एवं यदि साइबर फ्रॉड की शिकायत 1930 में दर्ज कराने तथा सभी मित्रों और परिजनों को भी जागरूक करने हेतु अपील की गई।





