नैनीताल पुलिस ने चार-धाम यात्रा को लेकर जारी किया व्यापक जागरूकता अभियान

नैनीताल। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशों पर, चार-धाम यात्रा के दौरान साइबर धोखाधड़ी के मामलों से बचने के लिए लोगों को सचेत करने के उद्देश्य से 15 दिवसीय चार-धाम साईबर फ्रॉड जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर इस अभियान को अधिक प्रभावी बनाया है।

पुलिस की मीडिया सेल द्वारा लगातार क्रिएटिव वीडियो और आकर्षक पोस्ट साझा किए जा रहे हैं, जिनमें आम जनमानस को चार-धाम यात्रा, रजिस्ट्रेशन, एयरलाइन बुकिंग, होटल रजिस्ट्रेशन और अन्य धोखाधड़ी के तरीकों से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं।

इस अभियान का उद्देश्य लोगों को फर्जी वेबसाइटों और नकली ऑफ़र्स के बारे में सचेत करना है, जो उन्हें धोखा देने के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं। नैनीताल पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और साइबर धोखाधड़ी के मामले में तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा यह जागरूकता मुहिम पर्यटन सीजन और चार धाम यात्रा के दौरान विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। हम चाहते हैं कि लोग साइबर अपराधों से बचें और सुरक्षित यात्रा कर सकें। लोगों का सहयोग ही इस अभियान को सफल बनाएगा। साइबर क्राइम से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक की सतर्कता अत्यंत आवश्यक है, और इस दिशा में पुलिस की यह पहल एक सकारात्मक कदम है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 4 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 14 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार