श्रीनगर में एलिवेटेड रोड के निर्माण को केंद्रीय मंत्री से मिली मंजूरी, दिल्ली बैठक में लिया गया निर्णय

नई दिल्ली। श्रीनगरवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। शीघ्र ही पंच पीपल से स्वीत तक एलिवेटेड रोड़ का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा।

नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस महत्वकांक्षी परियोजना के निर्माण को अंतिम स्वीकृति दे दी गई है। यह परियोजना श्रीनगर शहर के यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ-साथ पर्यटन और सामरिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की एक और पहल रंग लाई है। नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में डा. रावत ने श्रीनगर में एलिवेटेड रोड़ निर्माण को लेकर मजबूत पैरवी की।

डा. धन सिंह रावत ने बताया कि उच्च स्तरीय बैठक में एलिवेटेड रोड़ के निर्माण को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसके फलस्वरूप केन्द्रीय मंत्री ने एलिवेटेड रोड़ परियोजना पर अंतिम निर्णय लेते हुये इसके निर्माण को हरी झंड़ी दी। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को एलिवेटेड रोड़ के निर्माण को बेहतर विकल्प अपनाने को कहा और शीघ्र ही इसकी डीपीआर बनाकर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिये।

धन सिंह रावत ने बताया कि अलकनंदा नदी के किनारे पंच पीपल से स्वीत तक 7.5 किलोमीटर ऐलिवेटेडि रोड़ का निर्माण किया जायेगा। एलिवेटेड रोड़ की कनेक्टिविटी रेलवे स्टेशन और श्रीनगर बाजर से की जायेगी, इसके अलावा रोड़ से एनआईटी श्रीनगर, एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर, गढ़वाल विश्वविद्यालय, राजकीय आईटीआई सहित कई प्रमुख संस्थान भी कनेक्ट होंगे।

एलिवेटेड रोड़ बनने से जहां श्रीनगर शहर में यातायात दबाव कम होगा वहीं चार धाम यात्रियों को भी जाम से राहत मिलेगी। डा. रावत ने बताया कि ऐलिवेटेड कॉरिडोर पर्यअन एवं सामरिक आवश्यकताओं की दृष्टि से भी खास महत्वपूर्ण होगा।

एलिवेटेड परियोजना को अंतिम स्वीकृत मिलने पर डॉ. धन सिंह रावत ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी का आभार जताया साथ ही उन्होंने उन्हें सिद्धपीठ मां धारी देवी के दर्शन करने तथा चार धाम यात्रा पर आने का न्योता दिया। जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने अपनी सहर्ष सहमति प्रदान की।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन