जयसवाल स्वीट्स व अन्य दो दुकानों पर गंदगी की शिकायत पर नगर निगम ने की कार्यवाही, तीनों दुकानों पर 15 हजार का हुआ चालान

हल्द्वानी। आज नगर निगम की टीम ने लक्ष्मी टॉकीज के पास स्थित जयसवाल स्वीट्स और आसपास की दो अन्य दुकानों पर गंदगी की शिकायत मिलने पर औचक निरीक्षण किया।

जांच के दौरान पाया गया कि तीनों दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर खाद्य सामग्री (जैसे मिठाई और समोसे) बनाने का कार्य किया जा रहा था।

मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों पर कॉकरोच और चूहों की मौजूदगी तथा दुकानों में फैली गंदगी से स्थिति बेहद खराब पाई गई। जगह-जगह कचरा जमा था और स्वच्छता का अभाव स्पष्ट दिखा।

इस पर नगर निगम ने अतिक्रमण और गंदगी फैलाने के आरोप में तीनों दुकानों पर कुल रु 15,000 का चालान किया। साथ ही, सड़क से बाहर रखा गया सामान हटवाया गया और सामने की नाली को अतिक्रमण मुक्त कराकर साफ कराया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों दुकानों के फूड लाइसेंस अस्थायी रूप से स्थगित कर दिए। नगर निगम ने दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने की सख्त चेतावनी भी दी है।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण