एसएसपी नैनीताल ने हल्द्वानी में मोबाइल फोरेंसिक वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हल्द्वानी। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नये आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में घटनाओं के त्वरित खुलासा करने तथा साक्ष्य संकलन हेतु प्रदेश के प्रत्येक जिले को आधुनिक उपकरणों से लैस Mobile Forensic Van प्रदान किए गए हैं।

  • प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा आज पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी से उक्त Mobile Forensic Van को हरी झंडी दिखाकर सफल क्रियान्वयन हेतु रवाना किया गया।

मोबाइल फोरेंसिक वाहन में हैं यह स्पेशलाइज्ड किट/उपकरण:–

  • क्राईम सीन प्रोटेक्शन कीट, फिंगर प्रिंट किट, ब्लड एंड सिमन डिटेक्शन किट, हाइ इंटेंसिटी फोरेंसिक लाइट, एविडेंस कलेक्शन किट, नारकोटिक, DNA तथा एक्सप्लोसिव डिटेक्शन समेत अनेकों संसाधनों से लैस है यह वाहन।

आधुनिक उपकरणों/किट से परिपूर्ण यह वाहन फोरेंसिक expertise कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में बेहतर और प्रभावी साबित होगा। जिससे आपराधिक घटनाओं के त्वरित अनावरण में विशेष भूमिका रहेगी और सार्थक परिणाम हासिल होंगे।

नैनीताल पुलिस के इस मोबाइल फोरेंसिक वाहन में वर्तमान समय में फोरेंसिक साइंस प्रयोगशाला से expertise कोर्सशुदा 01 उपनिरीक्षक, 01 हेड कांस्टेबल, 02 कांस्टेबल और 01 महिला कॉन्स्टेबल तैनात हैं।

एसएसपी नैनीताल द्वारा इस दौरान प्रभारी फोरेंसिक सैल से उपरोक्त आधुनिक उपकरणों की क्रियाशीलता तथा विशेषताओं के संबंध में जानकारी भी ली गई तथा प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तैयारी हालत में रखने के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर त्रिवेणी प्रसाद प्रभारी फोरेंसिक सैल जनपद नैनीताल व टीम तथा सतीश चंद्र पाठक प्रभारी परिवह शाखा समेत अन्य अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण