होली पर्व पर SSP मीणा ने अचानक ड्यूटी पॉइंट पर पहुँचकर जवानों को रंग व गले लगाकर किया हौसला अफजाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, द्वारा होली पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने पर शहर सहित जनपद भर में पुलिस तैनात की गई थी। शहर में मुख्य बाजार और चौराहों पर पुलिसकर्मी सतर्क दिखे और हर आने-जाने वालों पर नजर रखी गई।

एसएसपी नैनीताल ने होली पर्व पर घर-परिवार से दूर रह कर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के बीच पहुचकर पुलिस जवानों के प्रति स्नेह और समर्थन का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

अपने जवानों को ड्यूटी पॉइंटों पर पहुंचकर जवानों का मनोबल बढ़ाया और उनके साथ इस खुशी के पर्व को साझा किया। मिठाई और रंगों के साथ होली की शुभकामनाएं दी, जवानों को रंग लगाकर गले लगाकर सभी का मनोबल बढ़ाया। जिससे पुलिस महकमे में एक नया उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ।

एसएसपी मीणा का यह कदम न केवल पुलिस विभाग के भीतर उत्साह का संचार करने वाला था, बल्कि यह पुलिस कर्मियों के मनोबल को भी मजबूत करने वाला था।

उन्होंने कहा, “हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम हर हाल में अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि रखें और समाज के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखें।”

एसएसपी मीणा ने पुलिस कर्मचारियों को उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया और कहा, “आपकी मेहनत और निष्ठा से ही समाज में सुरक्षा और शांति बनी रहती है।”

अपने जनपद पुलिस मुखिया को अपनी ड्यूटी पॉइंट पर अचानक देखकर जवानों के चेहरे पर अलग सी रौनक देखने को मिली। सभी पुलिसकर्मियों से बातचीत कर त्यौहार के माहौल को लेकर जानकारी भी ली गई। ड्यूटी के उपरांत एसएसपी समेत पुलिस कर्मियों ने हल्द्वानी में हर्ष उल्लास के साथ होली का पर्व मनाया, सभी ने एक दूसरे को रंग लगा गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी।

इस अवसर पर एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र, एसपी क्राइम नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, प्रतिसार निरीक्षक भगवत राणा, अन्य थानाध्यक्ष भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर पुलिस जवानों के साथ होली के इस पावन अवसर को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण