1 अप्रैल से पेयजल के लिए महंगा बिल चुकाने को हो जाए तैयार, सरकार ने शुरू की तैयारी

हल्द्वानी। शहर में एक अप्रैल से पेयजल उपभोक्ताओं को ज्यादा शुल्क चुकाना पड़ सकता है। जल संस्थान पेयजल बिलों में वृद्धि करने की तैयारी में है। हालांकि अभी तक उच्चाधिकारियों से आदेश नहीं मिला है, लेकिन जल्द ही इसे लागू किए जाने की संभावना है। उपभोक्ताओं को वर्तमान जल मूल्य से 15 फीसदी तक अधिक भुगतान करना पड़ सकता है। जल संस्थान हर वर्ष नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत में पेयजल बिलों में 10 से 15 फीसदी तक वृद्धि करता है। इस बार भी यह बढ़ोतरी संभावित है, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।

फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में 622 रुपये और नगर पंचायत क्षेत्रों में 927 रुपये त्रैमासिक बिल के रूप में वसूला जाता है। यह न्यूनतम बिल 10 हजार लीटर तक पानी की खपत करने वाले उपभोक्ताओं के लिए है। इससे अधिक जल खपत करने पर प्रति हजार लीटर पर 43.73 रुपये का भुगतान करना होता है।

बढ़ी हुई दरें लागू होने के बाद यह टैरिफ भी बदल जाएगा। हालांकि अभी तक जल बिल वृद्धि को लेकर कोई आधिकारिक आदेश नहीं मिला है। लेकिन 10 से 15 फीसदी तक दरों में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। – आरएस लोशाली, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश