हिमखंड ब्यूरो। आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर चुका है। इसके साथ ही भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे सफल टीम बन गई है। वहीं यह रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने बीते एक साल में दूसरा खिताब जीता है।

न्यूजीलैंड से मिले 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। हालांकि, इसके बाद भारत को तीन झटके लगे। लेकिन फिर अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर ने आकर चौथे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की। रवींद्र जडेजा ने भारत के लिए जीत के रन बनाए।

इससे पहले दुबई में आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 251 रन तक ही पहुंच पाई। विपक्षी टीम की तरफ से सबसे सफल बल्लेबाज डेरेल मिचेल रहे। जिन्होंने 101 गेंदों में 63 रन बनाए। मिचेल के अलावा माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में नाबाद 53 रनों की पारी खेली। विल यंग और रचिन रवींद्र की जोड़ी ने न्यूजीलैंड को आक्रमक शुरुआत दिलाई थी, लेकिन जैसे ही दोनों आउट हुए, न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी दबाव में आ गई। भारतीय स्पिनरों ने 11 से 41 ओवरों के बीच कसी हुई गेंदबाजी की। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट झटके।

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें-

भारत प्लेइंग इलेवन:- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन:- विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओ’रूर्के, नाथन स्मिथ।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani