अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला अपराध जागरूकता हेतु नैनीताल पुलिस ने 1 दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन

हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा हल्द्वानी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए Self Defence Techniques एवम् अपराधों के प्रति जागरूकता हेतु मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में 1 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें दीपशिखा अग्रवाल सीओ महिला सुरक्षा जनपद नैनीताल के नेतृत्व में महिला सुरक्षा हेल्पलाइन प्रभारी सुनीता कुंवर एवम् टीम द्वारा 02 चरणों में उपरोक्त कार्यक्रमों का आयोजन किया।

जिसमें प्रथम चरण में महिला हेल्पलाइन टीम के प्रशिक्षित महिला कर्मियों द्वारा ओपन स्टेडियम एरिया में Self Defence Techniques में दैनिक उपयोगार्थ वस्तुओं से सेल्फ डिफेंस, सिंगल हैंड ग्रेप डिफेंस, डबल हैंड ग्रेप डिफेंस, फ्रंट हेयर पुल डिफेंस, बैक हेयर पुल, बैक बियर हग, माउंटेड टिड चोक, नाइफ अटैक डिफेंस टेक्निक के गुर सिखाए तथा आवश्यक महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

द्वितीय चरण में सीओ महिला सुरक्षा द्वारा स्टेडियम ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि क्वालिटी एजुकेशन निश्चित ही महिलाओं को सफलता प्राप्त करने के लिए सहायक है।

तत्पश्चात सुमित पांडे सीओ साइबर जनपद नैनीताल द्वारा सभी उपस्थित बालिकाओं और महिलाओं को साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनसे बचने के उपायों के बारे में भी समझाया। समाज में वर्तमान समय में बढ़ रहे नशे की प्रवृति की रोकथाम तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया।

इसी क्रम में नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा द्वारा मातृशक्ति की सराहना करते हुए महिला सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहकर प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को पुलिस परिवार की ओर से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई। समाज में महिलाओं के अमूल्य योगदान की सराहना की गई।

सभी उपस्थित प्रतिभागियों को पुलिस द्वारा आयोजित किए गए कार्यशाला रूपी एक प्रयास में अपनी सहभागिता देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि महिलाओं की गंभीरता न केवल अपने आप को सुरक्षित महसूस कराती है जबकि उस परिवार के पुरुष सदस्यों को भी संवेदनशील और जिम्मेदार बनाती है कि महिलाओं की सुरक्षा तथा सम्मान के लिए उन्हें किस प्रकार का आचरण रखना है।

यह एक गौरवशाली बात है कि पूरा देश यह जानता है कि उत्तराखंड प्रदेश की महिलाएं बहुत सशक्त और मजबूत हैं। नैनीताल पुलिस महिला सुरक्षा के लिए भरसक प्रयास कर रही है। समाज में ऐसे लोग जो महिलाओं को कमजोर समझते है उन लोगों में भय पैदा करने के लिए महिलाओं के साथ पुलिस विभाग सदैव खड़ा है। कहा ही आने वाली जनरेशन इन सब कृत्यों से बचे और समाज में प्रचलित बुरे अनुभवों से अपने आपको बचाकर रखें।

उक्त कार्यक्रम में महिला डिग्री कॉलेज, एमबीपीजी डिग्री कॉलेज हल्द्वानी, क्वींस पब्लिक स्कूल, बीरशिव स्कूल, खालसा इंटर कॉलेज, जीजीआईसी हीरानगर, हिमालया पब्लिक स्कूल, केवीएम स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रशिक्षक और छात्राएं तथा स्वयं सहायता समूह (सखी, मुस्कान, मैत्री, सीता एवं जयश्री) के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों समेत 300 बालिकाओं एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन