हल्द्वानी में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का किया शोषण, थाने पहुंची दुल्हन

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन को शादी का झांसा देकर धोखा दिया गया। दुल्हन शादी के जोड़े में सजी-धजी मंदिर पहुंची, लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। घंटों इंतजार करने के बाद जब दुल्हन को कोई हल नहीं मिला, तो वह मजबूरी में मुखानी थाने का दरवाजा खटखटाने पहुंची।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह नैनीताल जिले के तल्लीताल क्षेत्र की रहने वाली है, लेकिन वर्तमान में हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रही थी। युवती के अनुसार, उसका जान-पहचान बिंदुखत्ता, लालकुआं के मनीष जोशी से हुई थी, जब वह रुद्रपुर में रहती थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और मनीष ने शादी का वादा किया।

मनीष ने शादी का वादा कर युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और उनकी मजबूरी का फायदा उठाया। युवती ने जब शादी के लिए दबाव डाला, तो दोनों परिवारों ने रिश्ते के लिए हामी भर दी और 2 मार्च को हल्द्वानी के आर्य समाज मंदिर में शादी की तारीख तय हुई। लेकिन शादी के दिन जब युवती दुल्हन के जोड़े में मंदिर पहुंची, तो ना ही दूल्हा आया और न ही उसका परिवार। जब उसने फोन किया तो मनीष का मोबाइल स्विच ऑफ था।

घंटों इंतजार के बाद दुल्हन ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि युवती की तहरीर पर दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मनीष के माता-पिता और बहन के खिलाफ भी धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण