राष्ट्रीय खेलों के भव्य समापन की व्यवस्थाओं को लेकर खेल मंत्री ने अधिकारियों संग की बैठक

हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य एवं ऐतिहासिक समापन की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में प्रदेश की खेलमंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में सर्किट हाउस काठगोदाम में बैठक सम्पन्न हुई।

समापन समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की, खेल मंत्री ने कहा कि सभी के सहयोग से हम राज्य राष्टीय खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन अभी तक करते आये हैं। समापन कार्यक्रम भी भव्य एव सफलतापूर्वक सम्पन्न हो इस लिए सभी भागीदारी व जिम्मेदारी आवश्यक है।

जिम्मेदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समापन समारोह में आगन्तुकों हेतु आवश्यक व्यवस्थायें यथा समय सुनिश्चित हों, इस हेेतु उच्चाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से खेल प्रेमी, महानुभाव जो 38 वे राष्ट्रीय खेलों के लिए आ रहे है उनके रात्रि में ठहरने हेतु उचित प्रबन्ध किये जांए। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड में होने जा रहे समापन समारोह को ऐतिहासिक बनाना है इसके लिए सभी को सहयोग एवं भागीदारी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड 38वें राष्टीय खेलों मे 7वे पायदान पर है जो खुशी की बात है।

समापन समारोह में उत्तराखण्ड के सभी पदक विजेताओं को समापन समारोह में आमंत्रित किया जा रहा है।बैठक में आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने राष्टीय खेलों के समापन समारोह हेतु की जा रही विभिन्न तैयारियों से मा0 मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को भव्य रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोेजन किया जा रहा है।

समापन समारोह स्थल में प्रतिभाग हेतु आमंत्रण पत्र का वितरण किया जा रहा है, जिसके माध्यम से ही प्रवेश होगा। उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि के स्वागत हेतु तिकोनियां से गौलापार स्टेडियम तक विभिन्न स्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि के माध्यम से मुख्य अतिथि का स्वागत किया जायेगा, नगर कि विभिन्न स्थानों में आम जनता हेतु कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हेतु एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है इसके अतिरिक्त आमंत्रित लोगों हेतु हल्द्वानी के विभिन्न स्थानों से शटल सेवा प्रारम्भ की गई है।

बैठक मे जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन भव्य एवं ऐतिहासिक हो इसके लिए सभी अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि स्टेडियम के बाहर विभिन्न स्थानों पर 8 पार्किंग स्थल बनाये गये है जिसमें लगभग 2500 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया लोगों को स्टेडियम तक लाने के लिए 350 शटल बस सेवा के द्वारा लोगों को विभिन्न स्थानो से लाया जायेगा। उन्होंने कहा वीआईपी, गणमान्य एवं मीडिया पास के द्वारा ही प्रवेश कर सकते हैं।

बैठक में डीआईजी डा0 योगेन्द्र सिंह रावत, निदेशक खेल प्रशांत आर्य,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, इवेंट मैनेजमेंट के प्रतिनिधि के साथ ही सभी नोडल अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन