नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम लगभग साफ हो चुके हैं लगभग 45 सीटों पर बीजेपी की जीत पक्की बताए जा रही है। इसके साथ ही खबर आ रही है कि नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ रहा है। और इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने अपनी जीत दर्ज कर ली है। इसके बाद नई दिल्ली में बीजेपी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बना हुआ है। वहीं कांग्रेस का अभी तक खाता नहीं खुला।






