रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बागेश्वर की प्रेमा रावत को 1.20 करोड़ में अपनी टीम से जोड़ा

हल्द्वानी। बागेश्वर के दूरस्थ गांव सुमटी की बेटी प्रेमा रावत ने क्रिकेट के मैदान में शानदार प्रदर्शन के दम पर इतिहास रच दिया है। वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए रविवार को हुए ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने प्रेमा रावत को 1.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा है। वहीं देहरादून की नंदिनी कश्यप को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और राघवी बिष्ट को आरसीबी ने क्रमशः 10-10 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।बेंगलुरु में रविवार को डब्ल्यूपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इसमें उत्तराखंड की छह महिला खिलाड़ियों के नाम शामिल रहे। इसमें से अनकैप्ड खिलाड़ी प्रेमा, नंदिनी और राघवी को दो टीमों ने अपने साथ जोड़ा है। उत्तराखंड डब्ल्यूपीएल में मूसरी थंडर्स टीम को अपने शानदार प्रदर्शन से जीत दिलाने वाली बागेश्वर के सुमटी गांव की निवासी प्रेमा के लिए ऑक्शन में आरसीबी और डीसी के बीच जबरदस्त जंग चली। दाएं हाथ की विस्फोटक बल्लेबाज और दाएं हाथ की लेग स्पिन गेंदबाज प्रेमा का बेस प्राइस 10 लाख रुपये था। डीसी ने प्रेमा को अपने साथ जोड़ने के लिए रकम बढ़ाई लेकिन आखिर में 1.20 करोड़ में आरसीबी ने प्रेमा को अपनी टीम से जोड़ लिया। उधर, 10 लाख बेस प्राइस वाली दून की नंदिनी और राघवी को 10 लाख में टीम में शामिल किया दिल्ली कैपिटल्स ने नंदिनी कश्यप को भी क्रमशः डीसी और आरसीबी ने अपनी टीम से जोड़ा है। बता दें, नंदिनी और राघवी भारत की महिला टी-20 क्रिकेट टीम में भी चुनी जा चुकी हैं। क्रिकेट एसोएिशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के संयुक्त सचिव सुरेश सोनिया ने कहा कि पहाड़ की बेटियों ने अपने शानदार खेल के दम पर आज डब्ल्यूपीएल में मुकाम हासिल किया है। प्रेमा, नंदिनी और राघवी शानदार खिलाड़ी हैं। उत्तराखंड डब्ल्यूपीएल में भी प्रेमा ने शानदार प्रदर्शन किया था।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani
  • Related Posts

    Exploring the Best Local Events in Nainital: A Complete Guide

    Overview of Local Events in Nainital Key Festivals and Fairs Activities for Tourists and Locals How to Plan Your Visit to Local Events

    मानव तस्करी पर न्यायिक मंथन, भीमताल के उजाला अकादमी में दो दिवसीय कोलोक्वियम शुरू

    नैनीताल। मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध से निपटने और इससे जुड़े मामलों में प्रभावी न्यायिक कार्रवाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड ज्यूडिशियल एंड लीगल एकेडमी (उजाला), भवाली में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    • By Tanuja
    • September 20, 2026
    • 9 views
    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 11 views
    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन