एसएसपी नैनीताल की सख्त कार्यवाही, जांचकर्ता अपर उ0नि0 राजेन्द्र मेहरा को किया निलंबित

हल्द्वानी। आज दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर का एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, राजेंद्र मेहरा चौकी टी0पी0 नगर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यह कार्यवाही आवेदक दिलीप सिंह अधिकारी निवासी हल्द्वानी की शिकायत पर की गई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके बेटे के साथ घटित दुर्घटना की शिकायत प्रार्थना पत्र पर उचित कार्यवाही नहीं की गई और अभियोग पंजीकृत नहीं किया गया।

उक्त मामले में अ0उ0नि0 राजेन्द्र मेहरा की लापरवाही पाई गई, जिसके कारण यह कदम उठाया गया। एसएसपी ने जनपद के अन्य सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे थाने में आने वाले सभी शिकायतकर्ताओं के साथ शालीनतापूर्ण एवं सम्मानजनक व्यवहार करें, उनके द्वारा दी गई शिकायतों पर किसी भी प्रकार का टालमटोल न करते हुए, त्वरित कार्यवाही की जाए और मामलों में अभियोग पंजीकृत किए जाएं।

एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भविष्य में किसी भी शिकायतकर्ता के मामले में लापरवाही या विलंब नहीं किया जाए, अन्यथा सख्त कार्यवाही के लिए भी तैयार रहें।

एसएसपी मीणा ने इसी मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी एवं चौकी इंचार्ज की भी लापरवाही बताते हुए प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं।

अन्य अधिकारियों को भी इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं कि वे सभी मामलों में न्यायोचित कार्यवाही करें।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार