लालकुआं एवं चोरगलिया पुलिस ने 3 नशे के तस्करों को किया गिरफ्तार, कुल 19.60 ग्राम स्मैक भी बरामद

हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआँ के पर्यवेक्षण में तथा दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं व राजेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कब्जे से क्रमशः- 09.28 ग्राम, 05.41ग्राम, 04.91 ग्राम कुल- 19.60 ग्राम स्मैक बरामद की है।

कोतवाली लालकुंआ के अंतर्गत नशे की तस्करी कर रहा 1 व्यक्ति गिरफ्तार

लालकुआं। पुलिस टीम द्वारा चित्रकूट तिवारी नगर बिंदुखत्ता स्थित वन देवी मंदिर के पास बनी पुलिया से अभियुक्त चंदन सिंह मेहता उर्फ गना पुत्र मोहन सिंह मेहता निवासी—खुरियाखत्ता नंबर 12 नियर राजकीय इंटर कॉलेज खुरियाखत्ता बिन्दुखत्ता लालकुआँ नैनीताल को 09.28 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त पूर्व में भी हत्या के प्रयास व एनडीपीएस एक्ट तथा आबकारी एक्ट के अंतर्गत जेल जा चुका है।

गिरफ्तारी टीम –

1- उ0नि0 सोमेंद्र सिंह

2-कानि0 दिलीप कुमार

3-कानि0 दयाल नाथ

4-कानि0 राजेश कुमार

थाना चोरगलिया पुलिस ने नशे के 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

चोरगलिया। दिनांक 06/02/25 को थाना चोरगलिया के MVR बैरियर पास से अभियुक्त सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र जसपाल सिंह निवासी ग्राम पहसैनी, गुरुद्वारे से आगे,थाना नानकमत्ता,उधम सिंह नगर को 05.41 ग्राम स्मैक व उसके सगे भाई हरजिंदर सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी ग्राम पहसैनी,गुरुद्वारे से आगे,थाना नानकमत्ता, को 04.91ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना चोरगलिया में NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तारी टीम–

1- उ0नि0प्रताप सिंह

2- हे0कानि0 जगदीश सिंह

3- रिक्रूट कानि0मो0नाजिर

4- कानि0भारत भूषण

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण