दिल्ली की 70 सीटों पर वोटिंग आज

दिल्ली। विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली में मंच तैयार है, जहां आम आदमी पार्टी तीसरी बार सत्ता हासिल करने की लड़ाई में जुटी है। बीजेपी और कांग्रेस भी दिल्ली की गद्दी कब्जाने की जद्दोजहद में है।

बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इस दौरान दिल्ली के 1.56 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, और करीब 700 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 13,766 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन 70 सीटों के लिए 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। यह मुकाबला राजधानी के राजनीतिक हालात को नया रूप दे सकता है। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी अपने रिकॉर्ड और कल्याणकारी योजनाओं के दम पर तीसरी बार सत्ता पाने की कोशिश कर रही है।

दूसरी तरफ, बीजेपी 25 साल से ज्यादा समय से सत्ता से बाहर है और जीत की पुर्जोर कोशिश में है। वहीं कांग्रेस पार्टी आम आदमी पार्टी से पहले 15 साल सत्ता में रही, लेकिन पिछले दो चुनावों में पार्टी एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं रही है।

चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, 35,626 दिल्ली पुलिस के जवान और 19,000 होमगार्ड तैनात किए हैं। लगभग 3,000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान के दौरान पुलिस टीम ड्रोन से भी निगरानी रखेगी।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि, संवेदनशील बूथों के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाएंगे, जहां कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्यूआरटी भी तैनात रहेंगे। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए खास प्रावधान किए गए हैं, उनके लिए 733 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों पर भीड़-भाड़ से बचने के लिए भी इंतजाम किए हैं। इसके लिए आयोग ने क्यू मैनेजमेंट सिस्टम यानी कतार के प्रबंधन के लिए ऐप लॉन्च किया है। इससे मतदाता रियल टाइम पर संबंधित मतदान केंद्र पर भीड़ की जानकारी हासिल कर सकेंगे।

इनके अलावा बता दें कि मतदान की सुविधा के तहत दिल्ली में 7,553 ऐसे लोगों की पहचान की गई थी, जो मतदान केंद्र नहीं आ सकते थे, और इनमें 6,980 ने पहले ही अपने मत डाल दिए हैं।

दिल्ली चुनाव के लिए सोमवार को 6 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया था। प्रचार में तीन मुख्य दावेदारों आप-बीजेपी-कांग्रेस के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिला। आम आदमी पार्टी ने अपने काम के रिकॉर्ड के आधार पर वोट मांगे, जिसमें अरविंद केजरीवाल, सीएम आतिशी ने पार्टी के प्रचार अभियान की अगुवाई की, और पार्टी के तमाम नेता अभियान में दमखम से जुटे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे दिग्गजों के नेतृत्व में, बीजेपी ने भ्रष्टाचार के आरोपों और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर आम आदमी पार्टी पर अपना हमला तेज रखा। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने भी कई मुद्दों पर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी को घेरा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान के दौरान नेम-कॉलिंग, एआई जेनरेटेड स्पूफ और ‘शीशमहल’ जैसे मुद्दे खासा चर्चा में रहे। इनके अलावा अरविंद केजरीवाल के ‘जहर’ वाले बयान के बाद यमुना के पानी को लेकर भी भारी हंगामा देखा गया।

वहीं शासन, कानून-व्यवस्था, और महिला कल्याण जैसे मुद्दों पर भी पार्टियां एक-दूसरे को घसीटती नजर आईं। साथ ही फ्रीबीज की बहार देखी गई। एक तरफ आलोचना हुई तो दूसरी तरफ खूब वादे भी किए गए।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में स्टूडेंट्स के लिए फ्री बस सेवा, ऑटो-टैक्सी ड्राइवर्स के लिए बीमा और मंदिर के पुजारियों के लिए 18000 मासिक वित्तीय मदद का वादा किया है।

बीजेपी ने गर्भवती महिलाओं के लिए 21,000 रुपये की वित्तीय मदद और 500 रुपये में सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का वादा किया है, जबकि कांग्रेस ने 8,500 रुपये का मासिक बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान किया है।

मतदान से एक दिन पहले, दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को मुख्यमंत्री और कालकाजी से आप उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन करने और सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि आतिशी आप समर्थकों के साथ थीं, जिन्होंने कथित तौर पर फतेह सिंह मार्ग पर एक अधिकारी को उसकी ड्यूटी करने से रोका। साथ ही, दो आप सदस्यों ने कथित तौर पर एक पुलिस कांस्टेबल के साथ मारपीट की।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 11 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन