सीपीयू हल्द्वानी ने स्कूली बच्चों को किया जागरूकता, साथ हर नो पार्किंग में खड़ी 29 वाहन चालकों पर की कार्यवाही

हल्द्वानी। पुलिस मुख्यालय के आदेशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में, जगदीश चंद्रा एसपी यातायात/क्राइम के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्र में चल रहा है “35वां सड़क सुरक्षा सप्ताह”।

यह अभियान आम जनमानस को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया जा रहा है और इस दौरान हर थाना/चौकी एवम यातायात प्रभारी सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

कोतवाली रामनगर-

प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी और वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नयाल ने कोतवाली रामनगर में सड़क सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया।

कोतवाली से लखनपुर चौराहा तक एक जागरूकता रैली का आयोजन किया, जिसमें पुलिस टीम ने हाथों में जागरूकता स्लोगन लेकर और लाउडस्पीकर के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस रैली में शहरवासियों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी गई।

चौकी प्रभारी सुनील धानिक ने 4 फरवरी 2025 को ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल में छात्रों को पावरपॉइंट प्रजेंटेशन (PPT) के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन पर विशेष ध्यान दिलाते हुए जागरूकता से छात्रों को किया गया लाभान्वित किया गया।

थाना मुक्तेश्वर व थाना कालाढूंगी-

थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी द्वारा इंटरकालेज पोखरी मुक्तेश्वर के स्कूली बच्चों को तथा थानाध्यक्ष कालाढूंगी पंकज जोशी व महिला उपनिरीक्षक निशु गौतम द्वारा पीपीटी के माध्यम से नशे एवं सड़क सुरक्षा संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

सभी को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। सभी को बताया कि सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य, वाहन की गति सीमा का पालन करें, ड्राइव करते समय मोबाइल का उपयोग न करें, दोपहिया वाहन चलाने वालों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है।

नशे की हालत में वाहन न चलाएं, ओवरलोडिंग ओवर स्पीड में वाहन ना चलाएं। सड़क सुरक्षा को अपनाएं, जीवन को बचाएं। सभी को इन नियमों का पालन करने की अपील है, ताकि हम सड़क पर सुरक्षित रह सकें और एक-दूसरे का जीवन बचा सकें।

सीपीयू हल्द्वानी द्वारा किया गया आम जनमानस को जागरूकता, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही भी जारी-

प्रभारी सी.पी.यू जगदीश राम कोहली, जंबो प्रभारी जगदीश राम कोहली व पुलिस टीम द्वारा H.N. इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत छात्रों को यातायात नियमों से संबंधित आवश्यक जानकारी देकर कजागरूक किया गया।

नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने पर 29 वाहनों पर हुई कार्यवाही-

सीपीयू प्रभारी द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल के सामने फुटपाथ पर खड़े वाहनों के विरुद्ध नो पार्किंग जॉन में 29 वाहनों के विरुद्ध चालानी केकार्यवाही की गई एवं लोगों को बताया गया कि अपने वाहनों को सुशीला तिवारी परिसर में बने पार्किंग में पार्क करें जिससे यातायात बाधित ना हो।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार