बिजली विभाग की बड़ी कार्यवाही, जानिए कितने से अधिक बिल बकाया होने पर कट सकता है कनेक्शन

हल्द्वानी। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के हल्द्वानी मंडल को फरवरी महीने में 82 करोड़ रुपये के बिजली बिलों की वसूली करनी है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अधीक्षण अभियंता (एसई) नवीन मिश्रा ने सोमवार को शीशमहल स्थित कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली और बकायेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में एसई मिश्रा ने अधिशासी अभियंताओं (ईई) और उपखंड अधिकारियों (एसडीओ) को अभियान चलाकर बकाया वसूली सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि 10 हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों से प्राथमिकता के आधार पर भुगतान लिया जाए और बिल न चुकाने वालों के कनेक्शन काटे जाएं।

एसई ने एसडीओ को प्रतिदिन कम से कम 10 कनेक्शनों से बकाया वसूलने का लक्ष्य दिया और अधिशासी अभियंताओं को इसकी रोजाना मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि फरवरी में 10 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वालों और मार्च में 2 से 4 हजार रुपये तक के बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ईई शहर प्रदीप कुमार, ग्रामीण डिवीजन के ईई बेगराज सिंह, टेस्टिंग यूनिट के ईई डीडी पांगती समेत उपखंड अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण