अमेरिका में 7.25 लाख भारतीय प्रवासियों पर संकट, घर वापसी की तैयारी

संपादक – तनुजा (हिमखंड न्यूज), अमेरिका के राष्ट्रपति की गद्दी पर बैठे हुए डोनाल्ड ट्रंप को अभी 30 दिन भी नहीं हुए हैं, और अनधिकृत अप्रवासियों का मुद्दा गरमाने लगा है।

ट्रंप अनधिकृत अप्रवासियों को देश से बाहर निकलाने में जुट गए हैं। अनधिकृत अप्रवासियों को अक्सर ‘बिना दस्तावेज वाले’ या ‘अवैध अप्रवासी’ कहा जाता है।ट्रंप की डिपोर्टेशन नीति के जद में अब अवैध भारतीय प्रवासी भी आ चुके हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस भेजने की प्रक्रिया तेज हो गई है। खबरों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के तहत, एक सैन्य विमान भारतीय प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हो चुका है। यह कदम अमेरिका में अवैध अप्रवासियों पर कड़ी कार्रवाई के तहत उठाया गया है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने जानकारी दी कि सोमवार को एक सी-17 सैन्य विमान अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमेरिका से रवाना हुआ। हालांकि, यह विमान भारत पहुंचने में कम से कम 24 घंटे का समय लेगा। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इस विमान में कितने लोग सवार थे।

डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही ऐलान किया था कि वे अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़े निर्वासन अभियान को अंजाम देंगे। अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) ने 1.5 मिलियन अवैध प्रवासियों को देश से निकालने की योजना बनाई है। इनमें से 18,000 भारतीय नागरिकों को प्राथमिकता से निर्वासित करने की सूची में डाला गया है।

प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 7.25 लाख (725,000) अवैध भारतीय प्रवासी रह रहे हैं। इस मामले में भारत, मैक्सिको और अल साल्वाडोर के बाद तीसरे स्थान पर है।

भारत सरकार ने क्या कहा?जब अमेरिका से अवैध प्रवासियों को भारत वापस भेजने की योजना के बारे में पूछा गया, तो भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत हमेशा से अवैध नागरिकों की वापसी के लिए तैयार रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि भारत इस बात की पुष्टि कर रहा है कि अमेरिका से किन लोगों को वापस लाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि हर देश के साथ, और अमेरिका भी इसका अपवाद नहीं है, हमने हमेशा कहा है कि अगर हमारा कोई नागरिक अवैध रूप से वहां रह रहा है, और यह पुष्टि हो जाती है कि वे भारतीय हैं, तो हम उनकी वापसी के लिए तैयार हैं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की थी। उन्होंने कहा था कि मोदी अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस लेने के मामले में सही फैसला लेंगे। दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई थी।

पेंटागन ने बताया कि अमेरिका के टेक्सास (एल पासो) और कैलिफोर्निया (सैन डिएगो) में पकड़े गए 5,000 से ज्यादा प्रवासियों को वापस भेजने के लिए सैन्य विमान तैनात किए गए हैं। अब तक अमेरिका ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास में भी प्रवासियों को वापस भेज चुका है।

ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए भारतीय नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी है। भारत सरकार भी इस मामले पर नजर बनाए हुए है और पुष्टि कर रही है कि किन प्रवासियों को वापस लाया जाएगा। आने वाले दिनों में और भारतीयों को अमेरिका से निर्वासित किया जा सकता है।

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश