राष्ट्रीय खेलो के सकुशल आयोजन को लेकर गोलापार स्टेडियम ओर मिनी स्टेडियम हल्द्वानी का एसएसपी नैनीताल ने लिया जायजा

हल्द्वानी। जनपद के विभिन्न स्थानों में दिनांक 28 जनवरी 2025 से 38वे राष्ट्रीय खेलों के सकुशल आयोजन के लिए प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा आज गोलपार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम तथा मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में जाकर पुलिस की सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

उन्होंने अधीनस्थों को यह दिशा निर्देश दिए:–

  • स्टेडियम परिसरों में पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में प्वाइंटवाइस तैनाती सुनिश्चित करें।
  • स्टेडियम के परिसर में खिलाड़ियों व खेल मैनेजमेंट, दर्शकों एवं वी०आई०पी० हेतु अलग-अलग प्रवेश द्वार स्थापित किए जाएं।
  • खेल परिसर के आउटर प्रॉक्सिमिटी में पर्याप्त मात्रा में बैरिकेडिंग की जाय।
  • अभिसूचना टीमें भी लगातार सभी लूपहोल चेक कर लें। चेकिंग/फ्रीस्किंग के लिए आवश्यक उपकरणों का आगणन कर व्यवस्थाएं पूरी कर लें।
  • सम्बन्धित कार्यदाई संस्था के प्रबंधकों को भी पुलिस को चेकिंग फ्रीस्किंग के लिए अतिरिक्त उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
  • खेलों के दौरान खिलाड़ियों व टीम मैनेजमेंट, दर्शकों एवम् वी०आई०पी० हेतु डेडीकेटेड लेन और पार्किंग व्यवस्था स्थापित करें।
  • महिला खिलाड़ियों और महिला दर्शकों के सुरक्षा के मद्देनजर महिला पुलिस बल की तैनाती की जाय।
  • स्टेडियम की आउटर प्रॉक्सिमिटी में होने वाले खेलों के किए पूर्व से ही यातायात डाइवर्जन प्लान तैयार कर उसका प्रचार प्रसार करें तथा त्रुटिरहित यातायात व्यवस्था स्थापित करें।
  • दोनों स्टेडियम प्रभावी संचार हेतु कंट्रोल स्थापित कर सूचनाओं का त्वरित आदान प्रदान करना सुनिश्चित करें।
  • सभी आयोजन स्थलों में डिजिटल मॉनिटरिंग के लिए प्रभावी सी०सी०टी०वी० ग्रिड स्थापित करें।

इस दौरान डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ ट्रेफिक नैनीताल, प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, धर्मवीर सोलंकी प्रभारी खेल प्रकोष्ठ, जितेंद्र उप्रेती निरीक्षक अभिसूचना, नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, दीपक बिष्ट थानाध्यक्ष काठगोदाम, जिला उप क्रीड़ाधिकारी हल्द्वानी समेत कार्यदाई संस्थाओं के प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी कर्मी मौजूद रहे।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 10 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण