ट्राइथलॉन खेल प्रतियोगिता हेतु हल्द्वानी शहर का यातायात रहेगा डाइवर्ट, यह रहेगा डायवर्जन प्लान

हल्द्वानी। दिनांक 25/01/2025 से दिनांक 30/01/2025 तक निर्धारित समय में ट्राइथलॉन खेल प्रतियोगिता हेतु काठगोदाम गोलापार हाईवे पर अपनी रसोई रेस्टोरेंट से तीनपानी फ्लाईओवर तक मुख्य हाईवे में समस्त प्रकार के वाहनों हेतु जीरो जोन रहेगा।

यह डायवर्जन प्लान दिनांक 25.1.2025 से दिनांक 30.01.2025 तक प्रतिदिन-25 जनवरी को समय 09:00 बजे से 11:30 बजे तक ।

26 जनवरी को समय 10:00 बजे से 15:45 बजे तक। 27 जनवरी को समय 09:30 बजे से 13:30 बजे तक 28 जनवरी को यातायात सामान्य रहेगा। 29 जनवरी को समय 09:30 बजे से 12:00 बजे तक।

30 जनवरी को समय 07:00 बजे से 11:00 बजे तक। अथवा प्रतियोगिताएं प्रारंभ होने से समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा।

ट्राइथलॉन खेल प्रतियोगिता का रूट- गोलापार स्टेडियम द्वितीय गेट से साइकिलिंग प्रारम्भ होकर गोलापुल होते हुए तीनपानी फ्लाईओवर के अंडरपास (रेलवे फाटक) से वापस रोड के बांई ओर से होते हुए गोलापार स्टेडियम द्वितीय गेट।

दौड़ प्रतियोगिता स्टेडियम द्वितीय गेट से हाईवे में काठगोदाम की ओर अपनी रसोई रेस्टोरेंट से वापस इसी रूट से गोलापार स्टेडियम द्वितीय गेट तक रहेगा।

भारी वाहनों हेतु डायवर्जन प्लान-

  • पर्वतीय क्षेत्र से गोलापार की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर हाईडिल तिराहा से पनचक्की तिराहा से लालडांट होते हुए होते हुए कुसुमखेड़ा तिराहा से आरटीओ रोड होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
  • बरेली रोड से गोलापार होते हुए पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन मोतीनगर तिराहा से डायवर्ट होकर गन्ना सेंटर तिराहा होते हुए पंचायतघर तिराहा से आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर से ऊँचापुल होते हुए चौफला चौराहा से चम्बल पुल से पनचक्की तिराहा से कॉलटैक्स तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे। व बड़ी मंडी / ट्रांसपोर्ट नगर को आने-जाने वाले वाहन सीधे आ-जा सकते हैं ।
  • बड़ी मंडी/रामपुर रोड से गोलापार रोड होते हुए पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन बड़ी मंडी द्वितीय गेट से सतवाल पैट्रोल पंप तिराहा से टीपीनगर तिराहा होते हुए पंचायतघर तिराहा से आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर से ऊँचापुल होते हुए चौफला चौराहा से चम्बल पुल से पनचक्की तिराहा होते हुए कॉलटैक्स तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
  • चोरगलिया रोड से, हल्द्वानी, काठगोदाम,गोलापुल व तीनपानी ओर जाने वाले तथा हल्द्वानी क्षेत्र से चोरगलिया की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन चालक उपरोक्त तिथियों पर निर्धारित समय से पूर्व अपनी यात्रा पूर्ण कर लें। अथवा निर्धारित समय के बाद ही यात्रा करना सुनिश्चित करें। उक्त रूट में उपरोक्त निर्धारित समय में समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

छोटे वाहनों हेतु उपरोक्त निर्धारित समय में डायवर्जन प्लान-

बरेली रोड से गोलापार रोड होते हुए पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहन तीनपानी फ्लाईओवर सर्विस लाइन से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहा से गांधी इंटर कॉलेज तिराहा होते हुए नैनीताल रोड का प्रयोग कर अपने गन्तब्य को जायेंगे।

  • पर्वतीय क्षेत्र से गोलापार रोड होते हुए तीनपानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर कॉलटैक्स तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे। व अन्य वाहनों को गोलापार अपनी रसोई रेस्टोरेंट से वापस किया जाएगा।
  • कुँवरपुर चौकी तिराहा से गोलापुल की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • कुंवरपुर तिराहा गोलापार हाईवे से समस्त वाहनों को वापस किया जाएगा।
  • खेड़ा चौकी तिराहा से गोलापार स्टेडियम व काठगोदाम की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • बागजाला कट से गोलापुल और काठगोदाम की जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • गोलापार के सभी गोलागेट बन्द रहेंगे।
  • आंवला गेट रेलवे फाटक से गोलापार हाईवे में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • इन्द्रानगर रेलवे फाटक से गोलापार हाईवे की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • बनभूलपुरा रेलवे फाटक से गोलापुल-गोलापार की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश से वर्जित रहेगा।
  • काठगोदाम गोलापार हाईवे पर अपनी रसोई रेस्टोरेंट से तीनपानी रेलवे क्रॉसिंग फाटक के मध्य पड़ने वाले समस्त कटों से किसी भी प्रकार का वाहन मुख्य हाईवे में प्रवेश नहीं करेगा।
Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन