हल्द्वानी। आज नगर निगम की टीम ने गोलापार बाईपास से सटे रेलवे ट्रैक पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें जिला पंचायत और नगर निगम के अधिकारियों ने भी श्रमदान किया। इसके साथ ही रेलवे पटरी के पास रहने वाले लोगों से भी संपर्क किया गया जिसके बाद उस रेलवे ट्रैक के पास रहने वाले लोगों को वहां पर कूड़ा न डालने की सख्त हिदायत भी दी गई।





