प्रो. रयाल ने सोशल मीडिया के जरिए एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के तरीकों पर विस्तार से की चर्चा

हल्द्वानी। ईडीपी के छठे दिन उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मीडिया स्टडीज के प्रोफेसर और पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रो. राकेश रयाल ने डिजिटल, प्रिंट और सोशल मीडिया के जरिए एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने पत्रकारिता के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सबसे पहले अखबार आया, उसके बाद रेडियो और टेलीविजन ने अपनी जगह बनाई। अंततः वाई-फाई के आगमन के साथ सोशल मीडिया का जन्म हुआ।

प्रो. राकेश ने कहा कि पहले हम अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए अखबारों का सहारा लेते थे, लेकिन इंटरनेट के दौर में अब हर किसी के पास सोशल मीडिया का प्लेटफॉर्म है, जहां न केवल अपनी बात रखी जा सकती है, बल्कि अपने उत्पादों को भी प्रमोट किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि मीडिया को ‘चौथा स्तंभ’ कहा जाता है, क्योंकि यह लोगों को अपनी बात रखने का माध्यम देता है। डिजिटल मीडिया का अर्थ है इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग।

डिजिटल और सोशल मीडिया की ताकत को समझाते हुए उन्होंने कहा कि आज के समय में सिर्फ एक मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने उत्पाद का प्रचार किया जा सकता है। उन्होंने 50 सेकंड से 1 मिनट की छोटी वीडियो क्लिप बनाने पर जोर दिया, जिसमें उत्पाद के प्रस्तुतीकरण, एडिटिंग और वीडियोग्राफी पर खास ध्यान रखा जाना चाहिए।

उन्होंने ‘नमक वाली आंटी’ का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे गढ़वाली भाषा में अपने प्रोडक्ट का प्रचार करके उन्होंने स्थानीय से राष्ट्रीय और फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाई।

प्रो. राकेश ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के महत्व पर भी प्रकाश डाला और कहा कि इनका सहारा लेकर अपने उत्पाद को कम समय में बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।

व्याख्यान के अंत में उन्होंने कहा, “आज के समय में प्रिंट व डिजिटल मीडिया साथ-साथ सोशल मीडिया का भी काफी महत्व है। सोशल मीडिया हर किसी की पहुंच में है और यह ‘लोकल को वोकल’ बनाने का सबसे सशक्त माध्यम है।”

अंत में ईडीपी समन्वयक डॉ. अखिलेश सिंह ने जानकारी दी कि 28 जनवरी 2025 को विश्वविद्यालय प्रांगण में स्टार्टअप पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इच्छुक उद्यमी इस प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए समिति के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन